फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Best ways to express love gesture

प्यार का इजहार करने के बेस्ट तरीके हैं इशारे

Sun, 24 Feb 2013 09:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
Best ways to express love gesture

प्यार का इजहार करने के यूं तो बहुत से तरीके हैं लेकिन कई बार लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उनका पार्टनर उनके प्यार को समझ पाएगा या नहीं। तो कई बार लोग अपने पार्टनर से डायरेक्अ अपने प्यार का इजहार करने से डरते हैं तो कई बार अपनी बात बताने से हिचकिचा जाते हैं, यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानें कैसे करें अपने पार्टनर प्यार का इजहार।

विज्ञापन


लव नेम से बुलाएं
आप अपने पार्टनर को अपने मन की कोई बात बताना चाहते हैं लेकिन बता नहीं पाते तो ऐसे में आपको अपने पार्टनर को उसके लव नेम से बुलाना चाहिए। यानी वो नाम जिसे आप अपने पार्टनर के लिए अकसर अकेले में यूज करते हैं। इससे आपका पार्टनर समझ जाएगा कि आपके दिल में क्या चल रहा है और आप अपने पार्टनर से कुछ कहना चाहते हैं। लव नेम को सीक्रेट नेम भी कहा जाता है जो सिर्फ पार्टनर्स को आपस में पता होता है ना कि किसी अन्य तीसरे को।
विज्ञापन


प्यार भरी नजरें भी है कमाल
आमतौर पर बॉडी लैंग्वेज के जरिए जो बात कही जा सकती है वो किसी और के जरिए नहीं। यदि आप अपने पार्टनर से अपनी मन की बात कहना चाहते हैं तो उसे प्यार भरी नजरों से देखें और अपनी बात बताने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई कॉन्टेक्ट
अधिक देर तक आई कॉन्टेक्ट के जरिए भी आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बता सकते हैं। लेकिन उसके लिए जरूरी है आपका अपने पार्टनर से आई कॉन्टेक्ट होना। यदि आपने एक बार अपने पार्टनर से आई कॉन्टेक्ट कर लिया तो फिर निश्चित तौर पर आप सफल होंगे।

प्यारी सी स्माइल
यदि आप अपने पार्टनर को प्यारी सी लंबी सी स्माइल देंगे तो वो खुद-ब-खुद आपके पास आएगा और ये जानने की कोशिश करेगा कि आखिर आप क्या चाहते हैं।

स्टोलन किस
ये ऐसा किस होता है जो किसी भी पार्टनर को आसानी से रोमांचित कर सकता है। अचानक बिना कुछ कहे यदि आप पार्टनर को बिना किसी संकेत के किस कर देते हैं तो तुरंत समझ जाएगा कि आपके दिलोदिमाग में क्या चल रहा है।

दिखाएं हाथों का कमाल
आप अपने पार्टनर को बांहों में थाम लें और उन्हें प्यार करना शुरू कर दें। आप चाहे तो अपने हाथों की अंगुलियों से पार्टनर की गुदगुदी कर सकते हैं, पार्टनर को अचानक यूं ही छेड़ सकते हैं। इससे आपका पार्टनर आपके मन की बात को समझेगा।

स्पेशल फील कराएं
जब भी आप अपनी बात कहना चाहते हो लेकिन आपको कुछ सूझ ना रहा हो तो उसका बेहतर तरीका है पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं। पार्टनर के लिए अपने सारे प्रोग्राम्स कैंसल कर दें और अपने पार्टनर को इस बात का अहसास दिलाएं।


छुट्टी का मूड बनाएं
यदि आपके पार्टनर को कहीं जाना है और चाहते हैं तो वे बाहर ना जाए बल्कि आपके साथ वक्त बिताएं तो आप ऐसे मूड बनाएं कि वो तुरंत आपके मन की बात जान जाएं और छुट्टी कर लें। इसके लिए आप अपने पार्टनर को कहें कि आज जल्दी घर आ जाना, या आप पूरा दिन फ्री हैं आज, आज आपको कहीं नहीं जाना, आज आप आराम करना चाहते हैं। इस तरह आपकी बातें सुनकर आपका पार्टनर भी छुट्टी का मूड बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed