भारत में बहुत ही प्राचीन समय से संयुक्त परिवार की व्यवस्था चली आ रही है। बढ़ते शहरीकरण ने हमारी इस पुरानी व्यवस्था को तोड़ने का कार्य किया है। अब बड़ी मात्रा में लोग संयुक्त परिवार से एकल परिवार की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। कहां पहले संयुक्त परिवार के भीतर माता-पिता, चाचा-चाची, दादी-दादी सब एक साथ मिलकर रहते थे। वहीं अब लोग अपने अपने में सीमित हो चुके हैं। हालांकि आज भी गांव देहातों में बड़ी मात्रा में लोग संयुक्त परिवार में ही रहते हैं। हमारी परंपरा में लंबे समय से चली आ रही संयुक्त परिवार की व्यवस्था के कई लाभ हैं। आज भले ही शहरीकरण की आंधी ने इसको चोट पहुंचाई हो, पर इसके महत्व को हम भूल नहीं सकते हैं। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग कपल्स के लिए संयुक्त परिवार किसी वरदान से कम नहीं है। वर्किंग कपल्स के लिए संयुक्त परिवार के कई लाभ हैं। आइए जानते हैं -
वर्किंग कपल्स के लिए जॉइंट फैमिली के हैं कई फायदे, यहां समझे आसान भाषा में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन