फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Always keep in love with your spouse, if you want it, keep these things in meditation

पति-पत्नी में हमेशा प्यार बना रहे, ऐसा चाहते हैं तो ध्यान में जरूर रखें ये बातें

Sun, 28 Oct 2018 11:25 AM IST
किरण बाला
किरण बाला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Always keep in love with your spouse, if you want it, keep these things in meditation

पति-पत्नी के बीच दूरियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन वजह कई बन जाते हैं। हंसती-खिलखिलाती दुनिया चाहिए तो कोशिश करें कि वक्त के साथ आपके बीच का प्यार जिंदा रहे...विश्वास बना रहे।

विज्ञापन


रश्मि और राहुल की शादी को दो साल हो गए हैं। पहले दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते थे। हफ्ते में एक बार साथ खाना खाने के लिए बाहर चले जाते थे। महीने में कभी शहर के बाहर का टूर भी लग जाता था। इस तरह दोनों एक-दूसरे के काफी करीब और खुश रहते थे। लेकिन एक साल पहले जब रश्मि ने बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद दोनों का समय थोड़ा बंट गया।
विज्ञापन


अब रश्मि राहुल को ज्यादा टाइम नहीं दे पाती थी, इस वजह से राहुल चिड़चिड़ा रहता था। ऐसा नहीं था कि रश्मि अब राहुल से प्यार नहीं करती थी, पर बच्चे के चलते उसका समय बंट गया था और जिम्मेदारी पहले से दोगुनी हो गई थी। इस चीज को राहुल समझ नहीं पा रहा था। इसके चलते दोनों के बीच नाराजगी और लड़ाइयां बढ़ने लगीं। ऐसा सिर्फ रश्मि और राहुल के साथ ही नहीं होता। यह कहानी हर दूसरे दंपति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद प्रत्येक दंपति अपना वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर बनाना चाहता है। लेकिन कितनों की यह मनोकामना पूर्ण होती है? अगर वे कुछ बातों को ध्यान रखें, तो ताउम्र उनकी खुशियां कायम रह सकती है। शादी के बाद जब तक बच्चे नहीं होते, दोनों के बीच प्यार और रोमांस खूब चलता है, क्योंकि दोनों का सारा समय एक-दूसरे के लिए होता है।
बच्चा हो जाने पर पत्नी को मां की जिम्मेदारी भी निभानी होती है। जाहिर है पति से ज्यादा लगाव संतान से हो जाता है और वह पति को अधिक समय नहीं दे पाती है। पति इसे अपनी उपेक्षा न समझें। ऐसा होना स्वाभाविक है। फिर भी, पत्नी को चाहिए कि वह पति और बच्चा दोनों को शिकायत का मौका न दें।

Always keep in love with your spouse, if you want it, keep these things in meditation

परिवार के महत्वपूर्ण फैसले परस्पर सलाह मशवरे और सहमति से लेने चाहिए, तभी दांपत्य की खुशी मिलती है। अपने निर्णय को थोपना उचित नहीं। पुरुषों का स्वभाव है कि वे अपने आपको अधिक अक्लमंद समझते हैं और पत्नी से सलाह लेना जरूरी नहीं समझते। हो सकता है कि जल्दबाजी में पति द्वारा लिया गया फैसला गलत हो, इसलिए पत्नी के विचार जानने के बाद ही अंतिम निर्णय करना चाहिए।

आर्थिक आजादी भी जरूरी
यदि पत्नी कामकाजी है, तो उसकी दोहरी थकान को पति को समझना चाहिए तथा घर और बाहर के कामों में उसका हाथ बंटाना चाहिए। यदि पत्नी हाउसवाइफ है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पति घर के काम में उसकी मदद न करें। पति का सहयोग मिलने से उसके मन में पति के प्रति आदर और भी बढ़ जाता है।

पत्नी को आर्थिक आजादी मिलनी चाहिए, ताकि वह अपनी मनमर्जी से खर्च कर सके। उससे हिसाब मांगने की जरूरत नहीं है और न ही उसकी खरीद को फिजूलखर्च बताएं। पति को थोड़ा उदार होना चाहिए।

Always keep in love with your spouse, if you want it, keep these things in meditation

खाने के मामले में भी एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। साथ बैठकर खाने का मजा तो कुछ और ही है। कभी-कभार होटल, रेस्त्रां में भी जाकर खाने का लुत्फ उठाया जा सकता है। इससे दांपत्य की खुशियों में इजाफा होता है। पत्नी तो रोजाना खाना बनाती ही है, कभी किसी दिन पति भी अपने हाथ से खाना बनाकर पत्नी को खिलाएं। पत्नी के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने का यह भी एक तरीका है।

भावनाओं का रखें ख्याल
पति हो या पत्नी, दोनों को एक-दूसरे की खुशी का ख्याल रखना चाहिए। ऐसी कोई बात या व्यवहार न करें, जिससे दूसरे की भावना आहत हो या सम्मान को ठेस पहुंचे। दोनों को ही परस्पर इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखते हुए ही व्यवहार करना चाहिए।

तारीफ है बहुत जरूरी
महिलाएं सौंदर्यप्रिय होती हैं और वे अपने पति के लिए सजती हैं, शृंगार करती हैं। इस पर पति को मुक्तकंठ से उसकी तारीफ करनी चाहिए। वह पति के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के लिए बेताब होती है। इससे उसे खुशी मिलती है। पति भी जब स्मार्ट, हैंडसम लगे तो उन्हें भी बधाई देनी चाहिए। पत्नी से तारीफ सुनकर पति का सीना भी फूल जाता है।

Always keep in love with your spouse, if you want it, keep these things in meditation
relationship

साल में कम से कम दो बार पति-पत्नी घर से बाहर अन्यत्र घूमने जाएं और उन दिनों को याद करें जब वे हनीमून पर थे। इससे उनमें रोमांस और रोमांच दोनों पैदा होंगे। यही तो दांपत्य की खुशी है। शादी के शुरुआती दिनों का प्यार शादी के पांच दशक बाद भी कायम रहना चाहिए।

जो भी कहें, स्पष्ट कहें
पति-पत्नी एक-दूसरे को ताना न मारें और न ही व्यंगात्मक रूप में बात करें। जो भी हो स्पष्ट कहें, घुमा फिराकर नहीं। पत्नी कभी भी अपने ससुराल को न कोसे और न ही पति उसके मायके वालों को। अन्यथा दांपत्य की मधुरता समाप्त हो जाती है।

स्वंय पर रखें भरोसा
अपने आपसी विवादों या मतभेदों को स्वयं अपने स्तर पर सुलझाएं। यदि संभव नहीं हो, तो परिजनों की मध्यस्थता स्वीकार करें। चाहे तो किसी काउंसलर की सलाह लें, ताकि आपका दांपत्य बिखरने से बच जाए। पति-पत्नी का रिश्ता अटूट होता है, जिसे उन्हें ताउम्र निभाना चाहिए। तलाक या अलगाव की बात मन में लाना ही नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed