फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   A Promise for Valentine's Day

इन कसमों और वादों को ना भूलें

Tue, 24 Sep 2013 04:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
A Promise for Valentine's Day

यूं तो प्यार में सभी प्रॉमिस करते हैं लेकिन कई बार आप अपने किए हुए प्रॉमिस को भूल जाते हैं।

विज्ञापन


तो चलिए, इस बार कुछ ऐसे प्रॉमिस करें जिससे आपका पार्टनर भी खुश हो और इन प्रॉमिस को निभाने में आपको दिक्कत भी ना हो।

साथ निभाने का करें वादा
वैसे तो आप अपने पार्टनर से अब तक बहुत सारे प्रॉमिस कर चुके होंगे लेकिन अब आपको लगे कि आपके पार्टनर में आपको एक जीवन साथी मिल गया है तो उन्हें हमेशा साथ रहने का प्रॉमिस करें। यूं तो वादे करने और निभाने में बहुत फर्क होता है लेकिन आप अपनी तरफ से अपने रिलेशनशिप को जिंदगी भर निभाने का प्रयास करें।

इंतजार नहीं करवाएंगे
आपको हर जगह देर से पहुंचने की आदत है, खासकर जब पार्टनर से मिलना हो। तो, आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस कीजिए कि आप उन्हें कभी भी इंतजार नहीं करवाएंगे और अपनी इस आदत को बदलते हुए आप उनके लिए इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


ज्यादा समय बिताएंगे
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में आप अपने पार्टनर के लिए टाइम नहीं निकाल पाते तो आपको अपने पार्टनर से प्रॉमिस करना चाहिए कि आप उन्हें पूरा टाइम देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच बोलेंगे
अकसर लोगों की आदत झूठ बोलने की होती है। अगर आपको भी अपने पार्टनर से झूठ बोलने की आदत है तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रॉमिस कीजिए और किसी भी सिचुएशन में झूठ ना बोलने का प्रॉमिस कीजिए। फिर चाहे वो झूठी तारीफ करना ही क्यों ना हो।

धोखा नहीं देंगे
आजकल के समय में पार्टनर लॉयल नहीं रह पाते और किसी ना किसी कारण से अपने पार्टनर को धोखा देने लगते हैं। आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस करें कि वो आप पर अपना विश्वास बनाए रखें, आप उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे।

इमोशनल सपोर्ट देंगे
आज के समय में लोगों को इमोशनल सपोर्ट की बहुत जरूरत होती है। लेकिन पार्टनर अकसर इस बात को भूल जाते हैं।

आप अपने पार्टनर से उन्हें इमोशनल सपोर्ट देने का वादा करें और कहें कि उनकी किसी भी अच्छी-बुरी सिचुएशन में आप उनके साथ रहेंगे।

दूसरे की तरफ नहीं होंगे अट्रैक्ट
कई बार आपको अपने पार्टनर से बोरियत या इंग्नोरेंस मिलने लगती है तो आपका झुकाव किसी ओर की तरफ होने लगता है या फिर आप किसी ओर की तरफ लगातार अट्रैक्ट होने लगते हैं। आप पार्टनर से प्रॉमिस करें कि कुछ भी हो जाएं अपने पार्टनर को आप अकेला नहीं छोड़ेंगे।

फाइटिंग में कोई तीसरा नहीं आएगा
आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस करें कि आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर कभी कोई फाइट नहीं होगी। फिर चाहे वो परिवार हो, दोस्त हो या फिर ऑफिस हो। कई बार आपकी फाइटिंग का कारण ऑफिस भी होता है।

कुछ अन्य प्रॉमिस
आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस कीजिए कि आप उनके साथ शॉपिंग जैसी चीजों में हाथ बटाएंगे। उनका फोन एवॉइड नहीं करेंगे। उनके सवालों के तब तक जवाब देंगे जब तक उन्हें तसल्ली ना हो जाए।


इस बार आप अपने पार्टनर को कुछ इस तरह के प्रॉमिस करके ना सिर्फ उन्हें चौंका सकते हैं बल्कि उन्हें आपकी बात का विश्वास होगा कि आप वाकई सपनों की दुनिया से बाहर आकर रीयल लाइफ में प्रॉमिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed