फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   7 Types of Women Men Like the Most

औरतों में ये सात चीजें पसंद आती है पुरूषों को

Sat, 20 Apr 2013 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Apr 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
7 Types of Women Men Like the Most

पुरूषों को महिलाओं में कुछ चीजें बेहद अच्छी लगती हैं तो कुछ चीजें बहुत ही खराब।

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ महिलाओं का अलग व्यवहार उन्हें अन्य महिलाओं से अलग बनाता है। जिसे पुरूष खूब पसंद करते हैं।

आइए जानें, पुरूषों को कैसे व्यवहार वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं।

1 चाइल्डिश बिहेव करने वाली महिलाएं
बहुत से पुरूषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं जिनका व्यवहार बच्चों की तरह होता है।

दरअसल, चाइल्डिश बिहेव करने वाली महिलाएं हंसमुख, चंचल और टेंशन फ्री रहती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारी के दौरान ऐसी महिलाएं गंभीर नहीं होती।

ऐसे में पुरूष इस तरह का व्यवहार करने वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

2 रहस्यमयी महिलाएं
आमतौर पर पुरूष उन महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनके बारे में कोई भी राय नहीं दी जा सकती।

ऐसा नहीं कि ऐसी महिलाएं अविश्वसनीय होती हैं बल्कि ऐसी महिलाएं अपनी पर्सनेलिटी में रहस्यों को छिपाए रखती हैं जिनके व्यवहार के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।

दरअसल, पुरूष महिलाओं के सीक्रेट जानने के बेहद इच्छुक होते हैं। ऐसे में पुरूषों को मिस्टीरियस (रहस्यमयी) महिलाएं ज्यादा भाती है।

3 सेक्स को एन्जॉय करने वाली
पुरूष उन महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो कि ना सिर्फ सेक्स को एन्जॉय करती हैं बल्कि सेक्स पर खुलकर बातचीत भी करती हैं।

दरअसल, सेक्स को एन्जॉय करने वाली महिलाएं सेक्स के दौरान नए प्रयोग करने से भी नहीं डरती। ऐसे में पुरूष इन महिलाओं के अधिक करीब जाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


4 वर्जिन महिलाएं
पुरूष आमतौर पर ऐसी महिलाओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं जो वर्जिन होती हैं।

हालांकि अब इस बात के मायने बदल गए हैं लेकिन फिर भी पुरूष यही चाहता है कि वो जिस महिला को चाहे उसके दिल में किसी और की यादें ना हो।

इतना ही नहीं, पुरूषों को सेक्स के दौरान महिलाओं को नई चीजों के बारे में बताने और उन्हें गाइड करने में सुकून मिलता है। इसीलिए पुरूष ऐसी महिलाएं चाहते हैं जिन्हें एक्सपीरिएंस ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 महिलाओं का आत्मविश्वास
पुरूष ऐसी महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं।

दरअसल, पुरूष ऐसी महिलाओं के साथ ज्यादा सहज महसूस करते हैं जिनमें आत्मविश्वास अधिक होता है।

6 डोमिनेटिंग महिलाएं
पुरूषों को ऐसी महिलाएं भी खूब भाती हैं जो डोमिनेटिंग होती है।

दरअसल, पुरूष चाहता है कि महिलाएं उन पर हुक्म चलाएं और उन्हें अपने लिए कुछ करने के लिए कहें। इस तरह के मोमेंट को पुरूष खूब एन्जॉय करते हैं।

7 डेयरिंग महिलाएं
जो महिलाएं डेयरिंग होती है और किसी भी काम को करने से नहीं हिचकती, ऐसी महिलाएं पुरूषों को खूब भाती हैं।

दरअसल, पुरूष भीतर से कुछ फैसले लेने या फिर कुछ काम की पहल करने से हिचकते हैं ऐसे में वे डेयरिंग महिलाओं का साथ पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed