फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   56% breakup via text, social media or email

करना है ब्रेकअप, तो मिलने की जरूरत नहीं! सोशल मीडिया है ना

Sat, 08 Mar 2014 11:49 AM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
56% breakup via text, social media or email

आज के दौर में कम समय में ही प्यार हो जाना और ब्रेकअप हो जाना आमबात है। दरअसल, तकनीक के विकास का प्रभाव मानवीय संबंधों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


यही कारण है कि आज के दौर के युवा अपनी रिलेशनशिप को तोड़ने के लिए अपने पार्टनर से मिलने का इंतजार नहीं करते। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन

ब्रेकअप के लिए उपयोगी ये चीजें

56% breakup via text, social media or email

रिसर्च के मुताबिक, अब ब्रेकअप करने के लिए युवा मोबाइल से मैसेज करके या फिर सोशल मीडिया के स‌हारे ब्रेकअप कर रहे हैं।

डेली मेल पर प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, पिछले साल आधे से ज्यादा यानी 56 फीसदी रिलेशनशिप नई टेक्नोलॉजी की वजह से टूटे।

रिलेशनशिप तोड़ने वाले अधिकांश लोगों का कहना है कि आजकल ब्रेकअन करने के लिए मिलने की जरूरत नहीं होती उसके लिए मोबाइल है ना।

क्यों पॉपुलर हुआ ये ट्रेंड

56% breakup via text, social media or email

दरअसल, युवा सोचते हैं कि मोबाइल से ब्रेकअप करके ‌बात बढ़ने या किसी दुर्घटना को होने से रोका जा सकता है। इस सर्वे में पिछले एक साल के दौरान 18 से 30 साल की उम्र के बीच 2712 ऐसे अमेरिकी लोगों का सर्वे किया गया जिनका ब्रेकअप हुआ है।
इस सर्वे में लोगों से रिलेशनशिप टूटने का माध्यम पूछा गया। 56 फीसदी लोगों ने रिलेशनशिप टूटने का जरिया टेक्स्ट मेसेज, सोशल मीडिया या फिर ईमेल बताया।

जबकि 61 फीसदी लोगों ने सोशल मीडिया से अपने पार्टनर का फोन नंबर डिलीट करके या फिर उसे ब्लॉक करके अपनी रिलेशनशिप ख़त्म की।

रिलेशनशिप ख़त्म करने वालों में 58 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्होंने तकनीक का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि वो विस्तार में रिलेशनशिप तोड़ने के कारण को बता सकें।

दो फीसदी लोगों ने बताया कि उन्होंने परम्पागत तरीके से चिट्ठी लिखकर अपनी रिलेशनशिप तोड़ी।

विज्ञापन

पिछले एक साल में ब्रेकअप कैसे हुए

56% breakup via text, social media or email
टेक्स्ट मेसेज - 25 फीसदी

सोशल मीडिया - 20 फीसदी

आमने- सामने - 18 फीसदी

फ़ोन कॉल - 15 फीसदी

ईमेल - 11 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed