फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   1 in 10 people finding love on their commute

यहां ट्रेन में अपना हमसफर ढूंढ लेते हैं लोग!

Wed, 13 Aug 2014 03:22 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 in 10 people finding love on their commute

क्या आपको अपना हमसफर यात्रा के दौरान मिला है? नेशनल 'I Love Trains Week' के मौके पर कराए गए रिसर्च में पाया गया कि चार में से एक व्यक्ति ट्रेन में सफर के दौरान अन्य यात्रियों से बात करता है।

विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, ट्रेन में यात्रा करना सबसे ज्यादा रोमांटिक होता है। रिसर्च के मुताबिक, 10 में से एक व्यक्ति रेल यात्रा के दौरान अपना प्यार ढूंढ लेता है।
विज्ञापन


ईस्ट कोस्ट ट्रेन्स ने नेशनल आई लव ट्रेन्स वीक के मौके पर ये सर्वे करवाया। ब्रिटेनवासियों पर करवाए गए इस सर्वे में पाया गया कि हर तीसरे ब्रिट का मानना है कि प्यार की तलाश करने के लिए ट्रेन में यात्रा एक जरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के बजाय ट्रेन में करते हैं बात

1 in 10 people finding love on their commute

बहरहाल, 1000 लोगों पर करवाए गए सर्वे में पाया गया कि उन्होंने कभी ना कभी ट्रेन में बैठे अजनबी व्यक्ति की तरफ सहानुभूति दिखाई है।

इतना ही नहीं, सर्वे में ट्रेन को सबसे ज्यादा सोशल होने वाला माध्यम भी बताया। 40 फीसदी लोगों ने माना कि फ्लाइट और बस में ट्रेवल करने के दौरान अजनबियों से इतनी बात नहीं करते जितनी ट्रेन में सफर के दौरान करते हैं।

इस एक्ट्रेस ने नाम ही बदल डाला

1 in 10 people finding love on their commute

आई लव ट्रेन्स कैंपेन की स्टार डोना एयर ने तो अपना ट्विटर नाम ही डोना ट्रेन रख दिया है। उनका कहना है कि ट्रेन जर्नी काफी रोमांटिक होती है। ये सबसे खास पल होता है जब आप अपने खास के साथ कुछ समय गुजार पाते हैं।

डोना एयर कहती हैं कि मुझे ट्रेन बहुत पसंद हैं। ये मेरी लाइफ में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है। वे ट्विटर पर लिखती हैं कि आप मुझे पूरा सप्ताह डोना ट्रेन के नाम से बुला सकते है।

आपको बता दें 'I Love Trains Week' सोमवार 11 अगस्त से शुरू हुआ है और रविवार 17 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed