फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Propose Day Kab Hai History And Importance in Hindi

Propose Day 2026: प्रपोज डे कब है? जानिए क्यों जरूरी है इस दिन प्यार का इजहार

Sat, 07 Feb 2026 04:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 04:08 PM IST
सार

Propose Day Kab Hai: अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्रपोज डे कब मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका असली महत्व क्या है, तो यह लेख आपके लिए है।
 

विज्ञापन
Propose Day Kab Hai History And Importance in Hindi
Propose Day - फोटो : Adobe

विस्तार

 

विज्ञापन

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक प्यार का सबसे रोमांटिक समय माना जाता है और इस हफ्ते का दूसरा दिन होता है प्रपोज डे। यह दिन खास तौर पर अपने दिल की बात कहने, प्यार का इजहार करने और रिश्ते को एक नया नाम देने के लिए जाना जाता है।

अगर आप अपने प्यार को एक नई पहचान देना चाहते हैं, तो प्रपोज डे से बेहतर दिन कोई नहीं। इसका इतिहास भले ही आधुनिक हो, लेकिन इसका महत्व हर उस इंसान के लिए खास है जो प्यार करता है और उसे जाहिर करना चाहता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्रपोज डे कब मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका असली महत्व क्या है, तो यह लेख आपके लिए है।

विज्ञापन

 

प्रपोज डे कब है?

प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है।  यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है।

वैलेंटाइन वीक सूची

  • 7 फरवरी – रोज डे

  • 8 फरवरी – प्रपोज डे

  • 9 फरवरी – चॅाकलेट डे

  • 10 फरवरी – टेडी डे

  • 11 फरवरी – प्रॅामिस डे

  • 12 फरवरी – हग डे

  • 13 फरवरी – किस डे

  • 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे


प्रपोज डे का इतिहास

प्रपोज डे की शुरुआत पश्चिमी देशों से मानी जाती है, जहां वैलेंटाइन डे को प्यार और रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। धीरे-धीरे वैलेंटाइन वीक के अलग-अलग दिन बनाए गए ताकि हर भावना को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रपोज डे को खास तौर पर इसलिए चुना गया ताकि लोग अपने दिल की बात खुलकर कह सकें, चाहे वह पहली बार प्यार का इजहार हो या फिर अपने पुराने रिश्ते को नया एहसास देना। हालांकि इसका कोई आधिकारिक ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन आज यह दिन दुनियाभर में प्यार के इजहार का सबसे पॉपुलर दिन बन चुका है।


प्रपोज डे का महत्व

प्रपोज डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भावनाओं को शब्दों में बदलने का मौका है। इस दिन का महत्व,
 

  • अपने प्यार का खुलकर इजहार करने का मौका

  • रिश्ते को नई शुरुआत देने का समय

  • शर्म और डर को पीछे छोड़ने का दिन

  • प्यार, भरोसे और सच्चे इमोशंस की पहचान

कई लोग इसी दिन अपने क्रश को प्रपोज करते हैं, तो कई कपल्स अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।


प्रपोज डे कैसे मनाएं?

  • अपने पार्टनर को सिंगल रेड रोज़ दें

  • दिल से निकले शब्दों में प्यार का इजहार करें

  • एक खूबसूरत जगह चुनें

  • हाथ से लिखा नोट या छोटा गिफ्ट दें

  • सादगी और सच्चाई बनाए रखें


क्या सिर्फ कपल्स के लिए है प्रपोज डे?

प्रपोज डे सिर्फ रोमांटिक कपल्स के लिए नहीं है। आप इस दिन,

  • अपने क्रश को

  • पति-पत्नी एक-दूसरे को

  • लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में प्यार को

  • यहां तक कि दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed