फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Plastic Bag Reuse Ideas In Hindi Home Hacks Recycling Tips

Recycling Tips : घर में जमा प्लास्टिक पन्नियों से करें ये काम, पैसे भी बचेंगे और कचरा भी होगा कम

Sat, 20 Jun 2026 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:07 PM IST
सार

plastic bag reuse ideas: सब्जियों और किराने के सामान के साथ मिलने वाली प्लास्टिक थैलियों को फेंकने के बजाय डस्टबिन लाइनर, ट्रैवल स्टोरेज, जूते पैकिंग, पौधों की सुरक्षा, गार्डनिंग और घरेलू सामान व्यवस्थित करने जैसे 15 कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Plastic Bag Reuse Ideas In Hindi Home Hacks Recycling Tips
प्लास्टिक बैग कैसे दोबारा इस्तेमाल में लाएं - फोटो : AI

विस्तार

Plastic Bags Use Kaise Kare: घर में सब्जियां, फल या किराने का सामान आते ही सबसे पहले जो चीज इकट्ठी होने लगती है, वह हैं छोटी-बड़ी प्लास्टिक थैलियां। अक्सर लोग इन्हें बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये साधारण दिखने वाली प्लास्टिक थैलियां आपके घर के कई काम आसान बना सकती हैं?

विज्ञापन


आज के समय में प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में अगर हम इन थैलियों का दोबारा उपयोग करें, तो न केवल पैसे बचा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। कई घरेलू काम ऐसे हैं जिनमें नई प्लास्टिक बैग खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ती, अगर घर में पहले से मौजूद थैलियों का सही इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन


इन थैलियों को दोबारा उपयोग करने के लिए किसी विशेष कौशल या अतिरिक्त खर्च की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी समझदारी से आप इन्हें स्टोरेज, सफाई, यात्रा और बागवानी जैसे कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी प्लास्टिक थैलियों का ढेर जमा हो गया है, तो उन्हें फेंकने से पहले इन 15 उपयोगी तरीकों के बारे में जरूर जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • छोटे कूड़ेदान के लिए लाइनर बनाएं

बाथरूम, स्टडी रूम या बेडरूम के छोटे डस्टबिन में इन थैलियों का उपयोग लाइनर के रूप में किया जा सकता है। डस्टबिन में इन्हें रखें ताकि कूड़ेदान को खाली करना आसान रहे।

 

  • जूते पैक करने में करें इस्तेमाल

यात्रा के दौरान जूतों को कपड़ों से अलग रखने के लिए प्लास्टिक थैली बेहद काम आती है। अपने फुटवियर को इन्हीं प्लास्टिक बैग्स में रख सकते हैं। 


 

  • गीले कपड़े रखने के लिए

ट्रैवलिंग के दौरान गीले तौलिये या कपड़ों को रखने के लिए यह एक आसान समाधान है। ये अन्य साफ और सूखे कपड़ों से अलग हो जाएंगे।
 

  • कार में कचरा बैग

कार के अंदर छोटे कचरे को इकट्ठा करने के लिए प्लास्टिक थैली उपयोगी हो सकती है।
 

  • फ्रीजर स्टोरेज

कुछ गैर-खाद्य वस्तुओं को नमी और धूल से बचाने के लिए फ्रीजर या स्टोरेज में रखा जा सकता है।
 

  • पौधों के लिए अस्थायी कवर

बारिश या ठंडी हवा से छोटे पौधों को बचाने के लिए प्लास्टिक बैग अस्थायी कवर का काम कर सकती है।
 

  • टूटने वाली चीजों की पैकिंग

कांच या नाजुक सामान को पैक करते समय कुशनिंग के लिए प्लास्टिक के बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

  • घर में सामान व्यवस्थित करें

बहुत सारी चीजों का उपयोग आप रोज नहीं करते, ऐसे में उन्हें अलग अलग प्लास्टिक बैग में स्टोर कर सकते हैं। पुराने चार्जर, तार, खिलौनों के छोटे हिस्से और अन्य छोटी चीजें अलग-अलग थैलियों में रखी जा सकती हैं।
 

  • जूते पॉलिश किट स्टोर करें

ब्रश और पॉलिश को एक साथ रखने के लिए यह आसान विकल्प है।
 

  • पेंट ब्रश को सूखने से बचाएं

पेंटिंग के दौरान ब्रश को प्लास्टिक में लपेटकर कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
 

  • ट्रैवल टॉयलेटरी बैग

शैम्पू, साबुन या अन्य तरल पदार्थों को अलग रखने के लिए इस्तेमाल करें।
 

  • पालतू जानवरों के कचरे के लिए

अगर घर पर कोई पालतू जानवर है तो प्लास्टिक बैग काफी काम आते हैं। डॉग वॉक के दौरान कई लोग इनका उपयोग करते हैं। जानवर की साफ सफाई में भी प्लास्टिक बैग का उपयोग कर सकते हैं।
 

  • अलमारी में धूल से सुरक्षा

मौसमी कपड़ों या वस्तुओं को धूल से बचाने के लिए प्लास्टिक बैग में पैक करके रखा जा सकता है।
 

  • गार्डनिंग में उपयोग

मिट्टी, खाद या बीजों को अस्थायी रूप से रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

  • आपातकालीन पैकिंग बैग

घर बदलते समय या अचानक पैकिंग की जरूरत पड़ने पर ये बेहद काम आती हैं।



प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करते समय रखें ये सावधानियां

 

  • खाद्य पदार्थों के लिए केवल साफ और सुरक्षित थैलियों का उपयोग करें।

  • फटी या बहुत पुरानी थैलियों को रिसाइक्लिंग के लिए भेजें।

  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

  • जहां संभव हो, कपड़े या रियूजेबल बैग का उपयोग प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed