फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   October Gardening Tips: Grow These Winter Flowers for a Colorful Garden

गार्डनिंग टिप्स: सर्दियों में फूलों से महकाएं अपना आशियाना, अक्तूबर से शुरू करें बगीचे की तैयारी

Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

Gardening Tips: सर्दियों में खिलने वाले रंग-बिरंगे फूलों से घर की बालकनी और बगीचा सजाएं। जानिए मिट्टी से लेकर पौधों की देखभाल तक की जरूरी बातें।

विज्ञापन
October Gardening Tips: Grow These Winter Flowers for a Colorful Garden
अक्तूबर में कौन से पौधे लगाएं ताकि सर्दियों में आपका मिनी गार्डन खिल उठे - फोटो : AI

विस्तार

पश्मीना की दोशाला ओढ़े मीठी-सी सर्दियां जब दस्तक देती हैं, तो हवा में ठंडक के साथ फूलों की खुशबू भी घुल जाती है। सर्दी का मौसम फूलों के लिए बेहद अनुकूल होता है, इसलिए फुलवारी भी खिल उठती है। अगर आप चाहती हैं कि इस बार आपका आशियाना भी रंग-बिरंगे फूलों से महक उठे, तो अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही बगीचे की तैयारियां शुरू कर दें।

विज्ञापन


पहले बनाएं अपना ‘फ्लावर प्लान’

आप पहली बार बगिया या बालकनी सजा रही हैं, तो स्थानीय नर्सरी से छोटे पौधे या बीज लें और उनकी देखभाल की जानकारी भी प्राप्त करें। असल में पर्याप्त देखभाल न मिलने से बीज अंकुरित नहीं होते और पौधे मुरझा जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पौधे लगाने से पहले जगह और धूप का ध्यान रखें। छोटी बालकनी में पीछे ऊंचे, बीच में मध्यम और आगे छोटे पौधे लगाएं। इससे कम जगह में भी बगीचा घना और आकर्षक दिखेगा। पीले, गुलाबी, सफेद और बैंगनी फूलों का सुंदर संयोजन करें। जगह कम हो तो हैंगिंग पॉट और रेलिंग प्लांटर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद का ढेर नहीं, सही मिट्टी है जरूरी

पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना जरूरी है। गमले या क्यारी की मिट्टी में 30-40 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट या पुरानी गोबर की खाद और 10-20 प्रतिशत रेत या कोकोपीट मिलाएं। फंगस से बचाव के लिए दो-तीन चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल सकते हैं।

पुराने गमले या मिट्टी का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें उपयोग से पहले एक-दो दिन धूप में अच्छी तरह सुखाएं। इससे फंगस और हानिकारक कीटों का खतरा कम होगा और पौधे स्वस्थ रहेंगे।

पौधों के लिए बनाएं अलग ‘माइक्रो क्लाइमेट’

कुछ पौधों को सुबह की हल्की धूप पसंद आती है, जबकि कुछ को दिनभर की तेज धूप में परेशानी हो सकती है।

इसलिए गमलों की जगह बदलती रहें, क्योंकि सर्दी में सुबह की धूप पौधों के लिए खासतौर पर उपयोगी होती है। साथ ही पौधों को दीवार से थोड़ा हटाकर रखें, ताकि हवा का आवागमन बना रहे। वहीं आप जिस भी पॉट में पौधे लगाएं पानी की निकासी पर जरूर ध्यान दें।

खुशबू, रंग और हरियाली का बनाएं संतुलन

बगिया को खास बनाने के लिए ज्यादा फूल लगाने के बजाय खुशबू, रंग और हरियाली का संतुलन बनाएं। फूलों के साथ खुशबूदार पौधे लगाएं और खाली जगहों को छोटे पत्तेदार पौधों से सजाएं।

सूखे फूल और पीली पत्तियां समय-समय पर हटाते रहें, ताकि नए फूलों के लिए जगह बनी रहे। सबसे जरूरी है पौधों को रोज थोड़ा समय देना। उन्हें ध्यान से देखने पर उनकी सेहत और जरूरतों में होने वाले बदलाव आसानी से समझ में आते हैं।

विशेषज्ञ की राय : अक्टूबर में ऐसे बोएं के फूलों के बीज

बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रोमिला रावत बिष्ट बताती हैं कि अक्तूबर के महीने में सर्दी में उगने वाले फूलों के बीज बोना बेहतर रहता है। बाद में तापमान गिरने से अंकुरण धीमा हो जाता है, इसलिए बीज बोने से पहले आप मिट्टी को भुरभुरा बनाकर उसमें गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं।


पुरानी मिट्टी को दो-तीन दिन धूप में रखें। जल निकासी वाले गमले चुनें, बीज बहुत गहरे न दबाएं और अंकुरण तक नमी बनाए रखें। वहीं, पौधे लगाने के बाद उन्हें अचानक तेज धूप में रखने के बजाय धीरे-धीरे धूप की आदत डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed