{"_id":"5f0575513b3acc06e11759bb","slug":"nutrition-and-mental-health-healthy-food-diet-for-mental-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें इन चीजों का सेवन, दिमाग रहेगा तरोताजा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें इन चीजों का सेवन, दिमाग रहेगा तरोताजा
Thu, 09 Jul 2020 11:47 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
आज के समय में तनाव आम बात होने लगी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आज के समय में तनाव आम बात होने लगी है। लॅाकडाउन की वजह से मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है।
Trending Videos
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अखरोट
- अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के लिए आवश्यक है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कई शोधों के अनुसार भोजन में ओमेगा- 3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ाने से मानसिक तनाव कम होता है।
अलसी के बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अलसी के बीज
- अलसी के बीजों में मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। अलसी के बीजों का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही अलसी के बीजों का सेवन करने से हार्ट से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। अलसी के बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोठ का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं रहती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मोठ
- मोठ एक फलियां है। मोठ में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होने पर अवसाद पैदा हो सकता है। मोठ का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं रहती है। आप मोठ को अंकुरित करके खा सकते हैं। दाल के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
विज्ञापन
काजू में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
काजू
- काजू में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में जिंक की कमी होने पर अवसाद की जैसी स्थिति बन सकती है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि काजू का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।