फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   New Year Resolution- know why we take the resolution on the new year, when starts this tradition

क्या आप जानते हैं नए साल पर हम क्यों लेते हैं संकल्प, कब से चल रही परंपरा?

Mon, 01 Jan 2018 10:35 AM IST
नंद राम
नंद राम Updated Mon, 01 Jan 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
New Year Resolution- know why we take the resolution on the new year, when starts this tradition

नए वर्ष पर संकल्प लेने की शुरुआत आज से लगभग चार हजार वर्ष पूर्व प्राचीन बेबीलोन में हुई थी। बेबीलोन प्राचीन मेसोपोटामिया का हिस्सा था। बेबीलोनवासियों ने ही नव वर्ष पर सबसे पहले जश्न मनाया और संकल्प लिया था। वे नव वर्ष जनवरी में नहीं मध्य मार्च में मनाते थे, जब वहां फसल की रोपाई होती थी। नव वर्ष का यह उत्सव 12 दिनों तक चलता था, जिसे ‘अकितू’ कहा जाता था। 

विज्ञापन


अकितू नाम के इस धार्मिक उत्सव में या तो नए राजा का चुनाव किया जाता था या बेबीलोनवासी अपने राजा के प्रति अपनी निष्ठा जताते थे। वे ईश्वर से वादा करते थे कि यदि उन्होंने कोई कर्ज या किसी से कोई सामान लिया है, तो वे उसे अवश्य लौटा देंगे। नए वर्ष पर संकल्प लेने की शुरुआत इन्हीं वादों से मानी जा सकती है। 
विज्ञापन


भावना बर्मी सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, लोग मुख्य रूप से दो कारणों से संकल्प लेते हैं। पहला, बाहरी दबाव या दिखावे के कारण। इसमें जब हम अपने आसपास के लोगों को संकल्प लेता देखते हैं, तो हम भी उनका देखा-देखी संकल्प ले बैठते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year Resolution- know why we take the resolution on the new year, when starts this tradition

दूसरा, किसी भी परिस्थिति में बिना सोचे-समझे संकल्प लेना। इसमें लोग जल्दबाजी में यह तो ठान लेते हैं कि मैं इस बार अपने अंदर सुधार या बदलाव लाकर रहूंगा, लेकिन अधिकतर लोग इसमें असफल हो जाते हैं। इन संकल्पों का पूरा होने या न होने के पीछे भी यही दो कारण प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यदि हम किसी को देखकर संकल्प लेते हैं, तब निश्चित रूप से वह पूरे नहीं हो पाते हैं। हालांकि, जिन संकल्पों को हम स्वयं लेते हैं, उनके पूरे होने की ज्यादा संभावना रहती है। 

आंकड़ों पर गौर करें, तो सिर्फ 10 फीसदी लोग ही इन्हें पूरा कर पाते हैं। 90 फीसदी लोग अपने संकल्पों को पूरा करने में असफल रहते हैं। अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार, 80 प्रतिशत लोगों के संकल्प फरवरी आते-आते टूट जाते हैं। बड़े संकल्प लेने की बजाय छोटे संकल्प लें। किसी के कहने पर संकल्प लेने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed