{"_id":"572f335a4f1c1ba9485cceb7","slug":"mother-s-day-special-celebrities-share-their-feeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"'...तो काम आती है मां की दुआ', हस्तियों ने जाहिर किए जज्बात","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
'...तो काम आती है मां की दुआ', हस्तियों ने जाहिर किए जज्बात
बीबीसी
Updated Thu, 26 May 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
हस्तियों ने मनाया मदर्स डे
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भारत में भी मदर्स डे मनाया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं और अपनी मां को अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर मदर्स डे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है।
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "मदर्स डे मुबारक हो।"
अभिनेता सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और बालीवुड अभिनेत्री और कैबरे क्वीन हेलेन के साथ तस्वीर पोस्ट की है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "ट्विटर में इतनी जगह नहीं कि उसमें आपके लिए मेरे शब्द समा सकें। इसलिए मैं कहती हूं, धन्यवाद।"
सोनी राजदान ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी 87 साल की जवान मां ट्विटर नहीं देखती, इसीलिए मैंने उन्हें खुद बधाई दी। लेकिन उनके लिए जो यह पढ़ सकते हैं, आपको मदर्स डे मुबारक हो। मां बनना एक अद्भुत अहसास है।"
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा "मां के बिना कुछ भी संभव नहीं होता।"
अभिनेता वरुण धवन ने अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "मां हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन उसकी जगह कोई नहीं ले सकता।"
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, "बच्चे के बिना कुछ कहे एक मां सब समझ जाती है।"
'काइ पो चे' से बॉलीवुड जगत में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को याद किया और लिखा, "आपको याद करता हूं, मिस करता हूं।"
जैकलीन फर्नांडीज ने भी अपनी मां के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की।
क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "आपने हमेशा मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद"
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बचपन की तस्वीर के साथ लिखा, "जब दवा काम न करे, तो एक ही चीज काम आती है- मां की दुआ।"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन मांओं को बधाई दी, "जो हमारी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं, राह दिखाती हैं और जो हमें वो बनाती हैं जो हम हैं।"
राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "रोज मदर्स डे मनाएं क्योंकि आप उन्हीं की वजह से यहां हैं।"
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पट्टनायक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी लोगों को बधाई दी।