{"_id":"66867a4615c91711440c3c4a","slug":"monsoon-gardening-tips-to-protect-plants-from-heavy-rain-in-hindi-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gardening Tips: भारी बारिश में पौधे न हो जाएं खराब, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Gardening Tips: भारी बारिश में पौधे न हो जाएं खराब, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
Thu, 04 Jul 2024 05:08 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:08 PM IST
सार
लगातार गीले वातावरण में पौधों में फफूंदी और अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है। फूलों और फल भी अधिक गिरते हैं, जिससे उत्पादन में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आपके घर में भी पौधे लगे हैं, तो बरसात के मौसम में उन्हें कैसे खराब होने से बचाएं।
विज्ञापन
बारिश के लिए गार्डनिंग टिप्स
- फोटो : istock
विस्तार
Monsoon Gardening Tips: मानसून में भले ही पेड़ों की हरियाली बढ़ जाती है लेकिन पौधों को सबसे ज्यादा नुकसान भी इसी मौसम में होता है। तेज आंधी तुफान के साथ ही मूसलाधार बारिश के कारण आए दिन पेड़ों, पौधों के टूटने व गिरने की खबरें आती हैं। जब बड़े बड़े मजबूत पेड़ों की यह दशा हो जाती है तो घर में लगे छोटे और नाजुक पौधों पर भी खतरा बना रह सकता है।
विज्ञापन
भारी बारिश के दौरान घर में लगे गमले में अत्यधिक पानी भर जाता है, जिससे मिट्टी में ज्यादा नमी और पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं। इससे पौधों में मौजूद पोषक तत्वों का क्षय हो सकता है। इसके अलावा तेज बारिश, हवाएं पौधों की टहनियों और पत्तियों के टूटने की वजह बन सकती हैं।
विज्ञापन
लगातार गीले वातावरण में पौधों में फफूंदी और अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है। फूलों और फल भी अधिक गिरते हैं, जिससे उत्पादन में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आपके घर में भी पौधे लगे हैं, तो बरसात के मौसम में उन्हें कैसे खराब होने से बचाएं।
विज्ञापन
भारी बारिश में पौधों को बचाने के तरीके
- बारिश के मौसम में पौधों के नीचे वाली पत्तियों को तोड़कर हटा दें, क्योंकि पानी भरने पर पौधों के नीचे की पत्तियां गल जाती हैं और पूरे प्लांट को खराब कर देते हैं।
- इस मौसम में गमले के ऊपर तक तीन भाग मिट्टी और 1 भाग गोबर की खाद को मिलाकर भरें क्योंकि गमले का ऊपर का हिस्सा खाली छोड़ने पर उसमें पानी भर जाएगा और पौधे नमी पाकर खराब होने लगेंगे।
- तेजी से ग्रो करते हैं इसलिए समय समय पर इन कटिंग करें, प्लांट्स में पानी तभी डालें जब मिट्टी सूखने लगे।
- गमले को खुले में न रखें, क्योंकि बारिश का पानी भरने से पौधे सड़ जाएंगे। अगर गमले में बहुत अधिक बरसात का पानी भर जाए तो गमले से पानी निकालकर अलग कर दें।
- हल्के व बेल के पौधों को किसी लकड़ी या स्टैंड के सहारे टिकाएं , क्योंकि इस मौसम में पौधे तेज हवा और बारिश की बौछारों से टूट सकते हैं। इसलिए उन्हें सहारा चाहिए होता है।