फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Indigenous AYUSH will become weapon to fight corona virus

कोरोना वायरस से लड़ने में स्वदेशी आयुष क्वाथ बनेगा हथियार, ये तीन चीजें बढ़ाएंगी प्रतिरोधक क्षमता

Mon, 27 Apr 2020 06:50 AM IST
संजीव कुमार झा लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Apr 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Indigenous AYUSH will become weapon to fight corona virus
तुलसी - फोटो : Social media

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनियों को दी बनाने की सलाह, सभी प्रदेशों से भी उनके यहां उत्पादन कराने का आग्रह वायरस से लड़ने में स्वदेशी आयुष क्वाथ यानी आयुर्वेदिक काढ़ा बड़ा हथियार साबित होगा। इस महामारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने देसी काढ़े को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत तुलसी, सुन्थी, दालचीनी और काली मिर्च के मिश्रण को आयुष क्वाथ नाम से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
  • आयुर्वेद दवा कंपनी ने की उत्पादन की तैयारी

केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मुताबिक, यह मिश्रण गोली व चूर्ण में उपलब्ध होगा। यूनानी और सिद्ध के नुस्खों के मिश्रण भी तैयार होंगे। प्रमुख आयुर्वेदिक दवा निर्माण कंपनी एमिल फार्मास्युटिकल ने आयुष क्वाथ बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
  • प्राचीन आयुर्वेद में है काढ़े का उल्लेख

आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख है।  सरकार रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आयुष नुस्खों को अपनाने की अपील कर रहे हैं। रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आयुष चिकित्सा की अहम भूमिका पर चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • लाइसेंस की प्रक्रिया भी कर दी आसान

आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ निदेशक ने कहा- आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के कई नुस्खे हैं। इसके लिए औषधि व प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के तहत लाइसेंस इत्यादि कार्य को प्राथमिकता भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed