फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Independence Day 2025 celebration ideas Patriotic Programs Events And Activities For Kids in hindi

Independence Day 2025: घर, स्कूल या दफ्तर में भरें देशभक्ति का रंग, इस तरह मनाएं स्वतंत्रता दिवस का पर्व

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
सार

Independence Day 2025:   15 अगस्त, देशभक्ति का जश्न सिर्फ औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे एक प्रेरणा में बदलें जो हमें एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करे।

विज्ञापन
Independence Day 2025 celebration ideas Patriotic Programs Events And Activities For Kids in hindi
स्वतंत्रता दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Independence Day 2025: हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें आज़ाद हवा में सांस लेने का अधिकार दिलाया। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आप कई तरीकों से सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस 15 अगस्त, देशभक्ति का जश्न सिर्फ औपचारिकता न बनाएं, बल्कि इसे एक प्रेरणा में बदलें जो हमें एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करे।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस का जश्न कैसे मनाएं?

घर या ऑफिस सजाएं

आजादी का रंग और भी गहरा तब होगा, जब आसपास स्वतंत्रता दिवस का रंग नजर आएगा। इसके लिए घर, स्कूल या दफ्तर की सजावट तिरंगे के रंग से करें। केसरिया, हरा और सफेद रंग के गुब्बारे से सजावट कर सकते हैं या जगह-जगह तिरंगे सजा सकते हैं। 
विज्ञापन



देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करें

स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाने के लिए देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इन देशभक्ति कार्यक्रम में बच्चों को कविताएं, भाषण और देश गीत याद कराएं। उन्हें इन कार्यक्रमों मं भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पौधारोपण अभियान 

आजादी के जश्न को राष्ट्र के हित से जोड़ें। इसके लिए वृक्षारोपण कर सकते हैं। इस दिन आज़ादी का संदेश प्रकृति से जोड़ें और पेड़ लगाएं। अपने आसपास पौधारोपण अभियान चलाकर सभी को पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। 


स्वतंत्रता सेनानियों पर डॉक्यूमेंट्री देखें

यह दिन देश के इतिहास को जानने का बेहतरीन मौका है। कई सारी फिल्में देशभक्ति से जुड़ी हुई हैं जो दोस्तों या परिवार के साथ देख सकते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों व अपने देश के बारे में जान सकते हैं। 



सच्चा नागरिक बनें 

असली आजादी इसी में है कि हम इस आजादी के महत्व को समझें और साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इसके लिए एक अच्छा नागरिक बनें। आसपास स्वच्छता अभियान चलाएं। दूसरों की मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed