कमरे में आ रही है सीलन की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
How To Remove Damp Smell: सीलन की बदबू दूर करने के लिए केवल कमरे में खुशबू वाला स्प्रे करना पर्याप्त नहीं है। सबसे पहले नमी के स्रोत को कम करना जरूरी है। कमरे में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाना, गीले कपड़ों और सामान को कमरे से बाहर रखना और नमी वाली जगहों को अच्छी तरह सुखाना इसके आसान उपाय हैं।
विस्तार
Silan ki badbu Kaise Hataye: लगातार बारिश के दौरान घर के कमरों में नमी बढ़ना आम बात है। खासकर ऐसे कमरे जहां धूप और हवा कम पहुंचती है, वहां दीवारों, फर्श, पर्दों और फर्नीचर में नमी जमा हो सकती है। कुछ समय बाद इसी नमी की वजह से कमरे में सीलन और बदबू आने लगती है। अगर इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो नमी के कारण फफूंद भी बढ़ सकती है।
सीलन की बदबू दूर करने के लिए केवल कमरे में खुशबू वाला स्प्रे करना पर्याप्त नहीं है। सबसे पहले नमी के स्रोत को कम करना जरूरी है। कमरे में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाना, गीले कपड़ों और सामान को कमरे से बाहर रखना और नमी वाली जगहों को अच्छी तरह सुखाना इसके आसान उपाय हैं।
अगर बदबू पर्दों, कालीन या कपड़ों से आ रही है, तो उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाएं। दीवारों पर हल्की नमी या फफूंद दिखाई दे तो उसकी सफाई भी जरूरी है। हालांकि बड़ी मात्रा में फफूंद हो या बार-बार नमी लौट रही हो, तो किसी विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर रहेगा।
कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से बारिश के मौसम में कमरे को ज्यादा सूखा और fresh रखा जा सकता है। आइए जानते हैं सीलन की बदबू कम करने के आसान तरीके।
1. सबसे पहले कमरे में हवा का रास्ता बनाएं
सीलन कम करने के लिए वेंटिलेशन सबसे जरूरी है। जब बारिश रुक जाए और बाहर की हवा अपेक्षाकृत सूखी हो, तब खिड़कियां और दरवाजे कुछ समय के लिए खोलें। पंखा चलाने से कमरे की हवा सर्कुलेट करने में भी मदद मिल सकती है। अगर कमरे में वेंटिलेशन बहुत कम है, तो एक्जाॅस्ट फैन उपयोगी हो सकता है।
2. कमरे की नमी कम करें
बारिश के दिनों में इनडोर ह्यूमिडिटी बढ़ सकती है। अगर आपके पास हाइग्रोमीटर है, तो कमरे की ह्यूमिडिटी पर नजर रख सकते हैं। बहुत ज्यादा नमी होने पर डिह्यूमिडिफायर इस्तेमाल किया जा सकता है। एसी में मौजूद ड्राई मोड भी कुछ परिस्थितियों में कमरे की नमी कम करने में मदद कर सकता है।
3. पर्दे, कालीन और बेडिंग को सुखाएं
कई बार सीलन की असली बदबू दीवारों से नहीं बल्कि नम पर्दों, काल चीजों को समय-समय पर धूप या अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह में पूरी तरह सुखाएं। नम कपड़ों को कमरे केीन, गद्दों या बेडिंग से आती है। इन चीजों को समय-समय पर धूप या अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह में पूरी तरह सुखाएं। नम कपड़ों को कमरे के अंदर लंबे समय तक न छोड़ें।
4. बेकिंग सोडा से बदबू कम करने की कोशिश करें
कालीन या कुछ फैब्रिक सरफेस में हल्की बदबू हो तो ब्रेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे थोड़ी देर सतह पर रखने के बाद अच्छी तरह वैक्यूम कर दें। ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू उपाय को पहले छोटी और छिपी हुई जगह पर टेस्ट करना बेहतर है।
5. दीवार पर फफूंद दिखे तो सावधान रहें
अगर दीवार पर काले, हरे या सफेद धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो यह mold हो सकता है। छोटी सतह की सफाई करते समय ग्लव्स और वेंटिलेशन का ध्यान रखें। बड़ी मात्रा में मोल्ड हो, बार-बार वापस आए या घर में किसी को इससे परेशानी महसूस हो, तो प्रोफेशनल क्लीनिंग या मोल्ड रेमिडिएशन की जरूरत पड़ सकती है।
6. अलमारी और फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें
अगर अलमारी या भारी फर्नीचर दीवार से बिल्कुल चिपका हुआ है, तो उसके पीछे हवा का सर्कुलेशन कम हो सकता है। इससे नमी जमा होने की संभावना बढ़ती है। जहां संभव हो, फर्नीचर और दीवार के बीच थोड़ी जगह रखें और समय-समय पर पीछे की जगह की जांच करें।
7. सिर्फ रूम फ्रेशनर पर निर्भर न रहें
रूम फ्रेशनर कुछ समय के लिए बदबू को छिपा सकता है, लेकिन अगर कमरे में नमी बनी हुई है तो समस्या दोबारा हो सकती है। इसलिए पहले नमी का कारण कम करें, फिर कमरे की सफाई और वेंटिलेशन पर ध्यान दें।
नोट : अगर दीवारों में लगातार पानी आ रहा है, पेंट बार-बार उखड़ रहा है, फफूंद तेजी से फैल रही है या कमरे की बदबू सफाई के बाद भी बनी रहती है, तो इसकी जांच करवाना बेहतर है। याद रखें कि सीलन की बदबू को खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका सिर्फ खुशबू फैलाना नहीं, बल्कि नमी के स्रोत को नियंत्रित करना है।