फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Decor Japandi interior design Ideas To Style Your House

Home Decor: जपांडी स्टाइल में करें घर की सजावट, एक साथ दिखेगी दो देशों की संस्कृति

Tue, 13 May 2025 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 01:36 PM IST
सार

Japandi interior design Ideas: क्या आप अपने घर को सुकून भरा, खूबसूरत और मिनिमलिस्टिक लुक देना चाहती हैं? जपांडी स्टाइल आज का ट्रेंड है, जो आपके घर के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
Home Decor Japandi interior design Ideas To Style Your House
जपांडी स्टाइल होम डेकोर - फोटो : instagram

विस्तार

शिखा शिप्रा

विज्ञापन


किसी की शख्सियत कैसी है, यह उसका घर खुद-ब-खुद बता देता है। दरअसल, हर किसी के घर का स्टाइल और वाइब्स अलग होती हैं, जो उसे रंग, फर्नीचर, बनावट, डेकोरेशन पीस, लाइट, दीवारों या फर्श आदि के आधार पर अलग करती हैं। इसे ही प्रोफेशनल तौर पर ‘इंटीरियर डिजाइन’ कहा जाता है। ऐसी ही एक डिजाइन शैली आजकल लोगों को खूब भा रही है, जो है जपांडी स्टाइल।

अगर आप अपने घर को सुकून भरा, खूबसूरत और मिनिमलिस्टिक लुक देना चाहती हैं तो जपांडी स्टाइल अपना सकती हैं। जपांडी इंटीरियर डिजाइन आजकल ट्रेंड में है, जो आपके घर के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन


दो संस्कृतियों का मेल

अपने घर को अलग रंग, बनावट, पैटर्न और फर्नीचर से सजाने के लिए लोग जपांडी स्टाइल को अपना रहे हैं। यह डिजाइन जापान और स्कैंडिनेवियाई देशों की संस्कृतियों का बेहतरीन संगम है। यह जापानी फिलॉसफी वाबी-साबी से प्रेरित शैली है, जो अधूरेपन को स्वीकार करने और सरलता पर आधारित है। यह डिजाइन जीवन जीने की कला और जीवन की गुणवत्ता का वर्णन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक सौंदर्य 

जपांडी डिजाइन में घर की साज-सज्जा के लिए प्राकृतिक सामग्री, जैसे- कागज, लकड़ी, बांस आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इस शैली में घर में सौम्य प्रकाश आए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जो प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देता है। यह डिजाइन सुंदरता के साथ ही मानसिक शांति भी प्रदान करती है।


इनडोर प्लांट 

जपांडी स्टाइल हरियाली और प्रकृति पर केंद्रित है। जापान और स्कैंडिनेवियाई देशों में लोग प्रकृति से लगाव रखते हैं। इसलिए प्राकृतिक वातावरण को अपने घर में क्रिएट करने की कोशिश करते हैं और घर में इंडोर पौधों से सजावट करते हैं, जैसे लिली, बंबू और स्नेक प्लांट आदि। इनका ध्यान रखना भी आसान होता है। ये पौधे हवा को बेहतर बनाते हैं और आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

Trending Videos

Home Decor Japandi interior design Ideas To Style Your House
जपांडी स्टाइल होम डेकोर - फोटो : instagram

थोड़ा ही बहुत है 

जपांडी शैली ‘जितना है, ठीक है’ पर विश्वास करती है। इसलिए घर में जरूरी और कम से कम चीजों को ही जगह दी जाती है। इस स्टाइल में लो प्रोफाइल फर्नीचर, नीची सतह वाला बेड, साइड और कॉफी टेबल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह शैली घर को आरामदायक माहौल प्रदान करती है।

स्पेस का विशेष महत्व 

जपांडी इंटीरियर डिजाइन में स्पेस का विशेष महत्व है, क्योंकि यह सादगी और शांति का अनुभव कराती है। यह घर को स्पेशियस और फ्रेश फील देने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखती है। साथ ही हैवी और डार्क पर्दों की जगह लाइटवेट लिनन या कॉटन के पर्दे लगाए जाते हैं, जिससे हल्की हवा घर में बहती रहे।


म्यूटेड-न्यूट्रल रंग

दो संस्कृतियों के मेल वाली इस शैली में रंगों का भी अहम योगदान है। दीवार से लेकर फर्नीचर और साज-सज्जा के लिए हल्के और म्यूटेड रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- लाइट ग्रे, ब्लू, ग्रीन आदि। ये ऐसे रंग हैं, जो घर को नेचुरल लुक देते हैं।

फंक्शनल डिजाइन 

फंक्शनल डिजाइन भी जंपाडी डेकोर स्टाइल में विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह सौंदर्य और व्यावहारिकता का परफेक्ट संतुलन बनाती है। सरल रेखाएं और मिनिमलिस्टिक तत्व कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जबकि प्राकृतिक सामग्री से गर्मजोशी का अहसास होता है। स्टोरेज सॉल्यूशन्स, मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर और साफ-सुथरा लेआउट घर को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाते हैं। इस डिजाइन में कम चीजों में अधिक मूल्य और उपयोगिता पर ध्यान दिया जाता है, जो इसे आधुनिक जीवन के लिए आदर्श बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed