{"_id":"67d27a09bfe081a39806bacb","slug":"holi-2025-easy-tips-to-clean-your-home-after-holi-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली खेलने के बाद इन आसान टिप्स से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे कोई दाग-धब्बे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi 2025: होली खेलने के बाद इन आसान टिप्स से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे कोई दाग-धब्बे
Thu, 13 Mar 2025 02:26 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:26 PM IST
सार
इन आसान तरीकों से आप होली के बाद अपने घर को बिना ज्यादा मेहनत से चमका सकते हैं और रंगों के दाग से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
होली में घर की सफाई के टिप्स
- फोटो : adobe
विस्तार
Holi 2025: होली में रंग खेलने में तो आनंद आता है लेकिन इसके बाद रंग साफ करना किसी आफत से कम नहीं होता। चेहरे और कपड़ों पर लगे रंगों के दाग के अलावा होली के बाद घर की सफाई किसी चुनौती से कम नहीं होती। फर्श, दीवारें और फर्नीचर पर पड़े रंगों के दाग हटाना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप बिना ज्यादा मेहनत किए इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं। इन आसान तरीकों से आप होली के बाद अपने घर को बिना ज्यादा मेहनत से चमका सकते हैं और रंगों के दाग से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
दीवार से रंग कैसे हटाएं
एक कटोरी में नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे रंग लगे हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। नींबू के एसिडिक गुण और नमक का घर्षण रंग हटाने में मदद करेगा। सफेद दीवारों और संगमरमर के फर्श के लिए बेस्ट उपाय है।
विज्ञापन
टाइल्स और संगमरमर से रंग कैसे हटाएं
टाइल्स और संगमरमर पर लगे रंग को साफ करने के लिए एक बाल्टी पानी में सिरका, डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं। नरम ब्रश या कपड़े से फर्श और दीवारों को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे टाइल्स और संगमरमर पर जमी गहरी रंगत आसानी से हट जाएगी।
विज्ञापन
लकड़ी के फर्नीचर से रंग कैसे हटाएं
थोड़ा सा जैतून का तेल या पेट्रोलियम जेली लें। इसे रंग लगे हिस्से पर लगाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। फिर नरम सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे लकड़ी पर लगे रंग हट जाएंगे और चमक बनी रहेगी।
कालीन और पर्दों से रंग कैसे हटाएं?
एक कपड़े पर सिरका और हल्का गर्म पानी मिलाकर रंग लगे हिस्से पर थपथपाएं। फिर हल्के हाथ से ब्रश करें और गीले कपड़े से पोंछ दें। फैब्रिक क्लीनर स्प्रे भी मददगार साबित हो सकता है।