फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Yogurt cuts risk of high bp

खूब खाओ दही, दूर रहेगा हाई ब्लड प्रेशर

Fri, 21 Sep 2012 05:19 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 21 Sep 2012 05:19 PM IST
विज्ञापन
Yogurt cuts risk of high bp

भोजन में अधिक मात्रा में दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है। एक शोध के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया कि लंबे समय तक दही का इस्तेमाल करने वाले लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा होने की आशंका कम रहती है।

विज्ञापन


अमेरिकन हार्ट ऐसोसिएशन हाई ब्लड प्रेशर रिसर्च 2012 की बैठक में पेश किए गए एक शोध पत्र में यह जानकारी दी गई है । अपने 15 साल के अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने ऐसे दो हजार लोगों का अध्ययन किया जिन्हें अध्ययन की शुरुआत में उच्च रक्तचाप नहीं था।
विज्ञापन


इस दौरान तीन बार इन लोगों से दही के सेवन संबंधी प्रश्नावलियां भरवाई गईं और पाया गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन की अपनी कैलोरी की मात्रा में से कम से कम दो प्रतिशत दही से हासिल की उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होने की आशंका 31 प्रतिशत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed