{"_id":"2f94ece4-2cbe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"world-diabetes-day-tips-to-control-diabetes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायबीटीज को ऐसे रखें नियंत्रित","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डायबीटीज को ऐसे रखें नियंत्रित
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबीटीज टाइप 2 डायबीटीज का सबसे सामान्य रूप है जिसे बहुत हद तक जीवनशैली के छोटे-छोटे बदलावों से रोका जा सकता है। अगर आपके परिवार में किसी को डायबीटीज है या आप ओवरवेट हैं तो भी ये उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं
डायबीटीज पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि आप अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। इससे आपका वजन तो नियंत्रित रहेगा ही, साथ ही ब्लड शुगर भी बढ़ेगा नहीं। इसके अलावा, इससे आप पर इन्सुलिन का असर अधिक प्रभावी होगा। कई शोधों में यह तथ्य साबित हुआ है एरोबिक्स और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग एक्सरसाइज से डायबीटीज को नियंत्रित करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
फाइबर डाइट बढ़ाएं
फाइबर डाइट की अधिकता डायबीटिक रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित होती है, दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है और वजन घटाने में आसानी होती है। अनाज, सब्जियां, फल, बीन्स, नट्स आदि में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
वजन पर रखें नियंत्रण
अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो डायबीटीज की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, डायबीटिक लोगों के लिए तो वजन पर नियंत्रण रखना और भी जरूरी है। वजन पर नियंत्रण रखने के लिए न सिर्फ हेल्दी डाइट और वर्कआउट जरूरी है बल्कि समय-समय पर वजन की जाँच कराना भी बेहद जरूरी है।
हाल में एक शोध में यह माना गया है कि बहुत अधिक वजन वाले लोग अगर वजन घटाते हैं तो प्रति किलोग्राम पर उनका डायबीटीज का रिस्क 16 प्रतिशत कम होता है।
जरूरी हैं परहेज
डायबीटीज के दौरान खान-पान पर नियंत्रण रखना भी बहुत जरूरी है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर संतुलित मात्रा में डाइट लें। बहुत अधिक तैलीय व मीठे भोजन से दूरी रखें। जितना हो सकें इनकी जगह हेल्दी डाइट पर ही जोर दें।
हेल्थ चेकअप करवाएं
डायबीटीज के दौरान आपनी जीवनशैली पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी जाँच करवाएं। इससे आपके अपने शुगर, वजन आदि की जानकारी होती रहेगी और समय रहते आप इसके बचाव की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकते हैं।