फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   women working in night shifts are prone to cancer

इन महिलाओं को अधिक है कैंसर का रिस्क

Wed, 03 Jul 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
women working in night shifts are prone to cancer

बदलती जीवनशैली ने हमारे लिए कई गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा दिया है। कैंसर भी इन्हीं रोगों में से एक है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि रात की शिफ्ट में काम करने वाले महिलाओं की जीवनशैली उन्हें कैंसर का शिकार बना सकती है।

विज्ञापन

 
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक कैनेडियन शोध के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बहुत अधिक होता है।
विज्ञापन

 
शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 1,134 ब्रेस्ट कैंसर की मरीज महिलाओं और 1,179 सामान्य महिलाओं पर किया जिनकी उम्र लगभग एक जैसी ही थी। शोध के दौरान उन्होंने 14, 15 और 29 साल की ऐसी महिलाओं के समूह भी बनाए जो रात की शिफ्ट में करती थीं और पाया कि इन तीनों समूहों की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का कोई रिस्क नहीं है। वहीं 30 साल के बाद उनमें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क दोगुना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी ओर, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि रात की शिफ्ट में महिलाएं विभिन्न प्रकार के कार्यक्षेत्रों से जुड़ी हैं इसलिए कैंसर और रात की शिफ्ट के बीच के ठोस संबंध बताना मुश्किल है।

 
शोध के दौरान महिलाओं के कार्यक्षेत्र, शिफ्ट का समय, नौकरी व मेडिकल हिस्ट्री, कैंसर का प्रकार आदि का अध्ययन किया। उनका मानना है कि नींद के दौरान शरीर में बनने वाले हार्मोन मेलाटोनिन का संबंध ब्रेस्ट कैंसर से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed