{"_id":"ab70fb32-8196-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"women-having-daughters-have-great-life-expectancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय तक जीती हैं बेटियों को जन्म देने वाली महिलाएं ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लंबे समय तक जीती हैं बेटियों को जन्म देने वाली महिलाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों और बेटों में भेदभाव करने वाली महिलाओं को शायद यह नहीं पता होगा कि जो महलिएं बेटियों को उम्र देते हैं वे बेटों को जन्म देने वाली महिलाओं की अपेक्षा अधिक समय तक जीती हैं। हाल में विज्ञान की प्रसिद्ध पत्रिका 'नेचर' में प्रकाशित फिनलैंड के तुर्कू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि जो एक बेटे के जन्म पर महिलाओं का जीवनकाल 7 प्रतिशत कम हो जाता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता सैमुली हेले के अनुसार, 'इससे पहले किसी भी शोध में इस तथ्य का पता नहीं चल सका था कि बच्चे के लिंग से मां के जीवनकाल का क्या संबंध हो सकता है। ऐसे में हमारा यह शोध बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसके परिणाम से बहुत अचंभे में नहीं हूं क्योंकि इसमें अलग-अलग समाजों की परिस्थितियों को भी शामिल किया गया है।'
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि एक बालक के जन्म से उसकी मां की उम्र सात हफ्ते तक कम होती है जबकि बालिकाओं के जन्म से मां की उम्र बढ़ती तो है, पर कितनी बढ़ती है, इसकी ठीक जानकारी अभी तक नहीं लगाई जा सकी है। हालांकि बच्चों के जन्म और लिंग का संबंध सिर्फ उनकी माताओं की उम्र से है न कि उनके पिता की उम्र से।
विज्ञापन
हालांकि इसके पीछे कारण क्या है इस बारे में शोधकर्ता अभी पूरी तरह निश्चित नहीं हैं। जैगीलोनियन विश्वविद्यालय के के शोधकर्ताओं का मानना है कि इसकी वजह यह हो सकती है कि बालकों का वजन जन्म के समय बालिकाओं से थोड़ा अधिक होता है जबकि कुछ अन्य शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं को बालकों को अधिक स्तनपान कराना पड़ा है जिससे उनकी उम्र पर असर पड़ सकता है।