फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   why do mosquito bite some people more than others

ऐसे लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर

Fri, 19 Jul 2013 08:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
why do mosquito bite some people more than others

अक्सर ऐसा होता है कि मच्छरों के काटने के कारण रात भर आप सो नहीं पाते हैं या फिर शाम के समय आपको मच्छर अधिक लगते हैं जबकि आपके साथ बैठे दूसरे लोगों को कोई समस्या नहीं होती। ऐसा है तो आप अकेले नहीं है। अक्सर ऐसा होता है कि मच्छर कुछ लोगों को अपेक्षाकृत अधिक काटते हैं।

विज्ञापन


अब तक कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि कराब 20 से 25 प्रतिशत लोगों को सामान्य लोगों की अपेक्षा मच्छर अधिक काटते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत हैं जिनके आधार पर उन्होंने माना है कि किस तरह के लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं। जानिए, किन वजहों से कुछ विशेष लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं।
विज्ञापन


ब्लड ग्रुप
कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि मच्छर हमारे रक्त से प्रोटीन लेते हैं। एक शोध के अनुसार, ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को ब्लड ग्रुप A की अपेक्षा दोगुना मच्छर काटते हैं। वहीं ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को सामान्य रूप से मच्छर काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन डाइऑक्साइड
मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड की महक से भी तेजी से आकर्षित होते हैं। ऐसे में जो लोग बहुत गैस छोड़ते हैं उन्हें मच्छर अधिक काटते हैं। यही वजह है कि बच्चों को मच्छर बड़ों की अपेक्षा कम काटते हैं।

पसीने से
जिन लोगों को अधिक पसीना आता है, वे भी मच्छरों का ज्यादा शिकार होते हैं। कसरत के दौरान भी मच्छर अधिक काटते हैं। पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया जैसे तत्व होते हैं जिनके प्रति मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं।

बैक्टीरिया
त्वचा पर कुछ विशेष प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं और कुछ बैक्टीरिया ऐसे भी होते हैं जो मच्छरों त्वचा से दूर रखने में मदद करते हैं।

बीयर
बीयर पीने से भी मच्छर तेजी से आकर्षित होते हैं। बीयर से पसीने में इथेनॉल बढ़ता है जो मच्छरों को आकर्षित करता है।

गर्भावस्था
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि गर्भवती महिलाओं को मच्छर अधिक काटते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक दो वजहें मानते हैं - गर्भावस्था के दौरान महिलाएं सांस छोड़ते वक्त 21 प्रतिशत अधिक कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती हैं। दूसरी वजह, गर्भावस्था के दौरान उनका शारीरिक तापमान थोड़ा अधिक होता है जिससे मच्छर तेजी से आकर्षित होते हैं।


कपड़ों का रंग
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोध की मानें तो मच्छर महक के साथ-साथ देखने की भी क्षमता रखते हैं। लाल, नीले और काले जैसे रंगों को मच्छर आसानी से पहचान लेते हैं इसलिए इन रंगों के कपड़ों के प्रति तेजी से आकर्षित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed