फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   when should anyone go for double mastectomy like angelina

क्या एंजेलीना की तरह ब्रेस्ट हटवाना ही है विकल्प?

Sat, 18 May 2013 06:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
when should anyone go for double mastectomy like angelina

हाल में ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने स्तन हटवाए। उनके इस साहसिक कदम की हौसला अफजाई मीडिया और उनके प्रशंसकों ने खुलकर की। लेकिन क्या यह ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए यह एकमात्र प्रभावी विकल्प है? जवाब है नहीं।

विज्ञापन


इस बारे में सीएनएन पर अपने लेख में इंडियाना स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. ऐरन ई. कैरल ने बताया कि एंजेलीना द्वारा करवाई गई डबल मासटेकटॉमी सर्जरी ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की 100 प्रतिशत गारंटी नहीं देता है। इस सर्जरी के बाद भी इस बात का 10 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर के बना रहने का रिस्क रहता ही है।
विज्ञापन


क्या है डबल मासटेकटॉमी
डबल मासटोकटॉमी एक प्रकार की सर्जरी है जिसका इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें स्तनों का आंशिक या पूरा भाग हटा दिया जाता है जिससे ब्रेस्ट में कैंसर पनप न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर मामलों में बचाव के लिए मासटेकटॉमी यानी एक स्तन हटवाने के बजाय डबल मासटेकटोमी ज्यादा असरजार सर्जरी मानी जाती है क्योंकि बीआरसीए का रिस्क किस स्तन में ज्यादा हो सकता है यह कहना मुश्किल है।

कब करवाएं यह सर्जरी
ड्यूक यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और ड्यूक कैंसर इंस्टिट्यूट की चीफ एमडी शैली ह्वांग ने वेबएमडी डॉट कॉम को बताया डबल मास्टेकटॉमी की सर्जरी अमूमन उन्हीं मामलों में करवाने की जरूरत है जिनमें ब्रेस्ट में बीआरसीए नामक जीन मिले, जो कि एंजलीना के मामले में पाया गया।

अगर अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में गौर करें तो केवल पांच प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर के ऐसे रोगी होते हैं जिनमें ब्रेस्ट कैंसर का यह जीन मौजूद होता है इसलिए इसे हर ब्रेस्ट कैंसर के मरीज के लिए प्रभावी मानना गलत है।


विकल्प भी हैं प्रभावी
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और उपचार के लिए डबल मासटेकटॉमी ही एकमात्र विकल्प नहीं है। इससे बचाव के लिए हर साल ब्रेस्ट का मेमोग्राम और एमआरआई भी करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed