फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day 2023: पार्टनर को करना है इंप्रेस तो बना कर खिलाएं गुलकंद से भरे Rose लड्डू

Tue, 07 Feb 2023 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 07 Feb 2023 09:34 AM IST
सार

आज हम आपको पनीर और गुलकंद से बने लड्डू बनाना सिखाएंगे। वैसे भी घर की बनी हुई मिठाई तो हर किसी को ही पसंद आती है। इसलिए ये लड्डू उनके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हैं, जिनके पार्टनर खाने के शौकीन होते हैं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Kitchen Tips Know How To Make Gulkand Filled Rose Laddu At Home Recipe In Hindi
पार्टनर को करना है इंप्रेस तो बना कर खिलाएं गुलकंद से भरे Rose लड्डू - फोटो : social media

Valentine Day 2023: अब बस कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक आने वाला है। इस हफ्ते का इंतजार लोग साल भर करते हैं। लोग वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें डिनर डेट पर ले जाते हैं। शॉपिंग कराते हैं। उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास कराते हैं। पर, अगर आप इन सबसे हट कर अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग करने का सोच रही हैं तो ये खबर आपके लिए है।



आज हम आपको गुलकंद से बने लड्डू बनाना सिखाएंगे। वैसे भी घर की बनी हुई मिठाई तो हर किसी को ही पसंद आती है। इसलिए ये लड्डू उनके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हैं, जिनके पार्टनर खाने के शौकीन होते हैं।

बेहद कम समय में बनने वाली ये डिश आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा कर देगी। अगर आप इसे एक बार अपने पार्टनर को खिलाएंगी तो वो दोबारा इसकी मांग जरूर करेंगे। आइए देर ना करते हुए आपको गुलकंद के रोज लड्डू बनाना सिखाते है।

Valentine Day 2023 Kitchen Tips Know How To Make Gulkand Filled Rose Laddu At Home Recipe In Hindi
गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री - फोटो : istock

गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • एक चौथाई कप दूध
  • डेढ़ कप मिल्क पाउडर
  • 3 चम्मच गुलकंद
  • एक चम्मच रोज सिरप
  • 4-5 बूंद रोज एसेंस
  • एक चम्मच घी
  • सूखी गुलाब की पत्तियां ( सजाने के लिए )
Valentine Day 2023 Kitchen Tips Know How To Make Gulkand Filled Rose Laddu At Home Recipe In Hindi
विधि 

विधि 

अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए गुलकंद से बने रोज लड्डू बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें दूध डाल कर उसे गर्म करें। इसके बाद गर्म दूध में मिल्क पाउडर मिलाएं। जब मिल्क पाउडर अच्छे से मिल जाए तो इसमें रोज सिरप, कंडेस्ड मिल्क और रोज एसेंस डालें। अब सभी को एक साथ अच्छे से मिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 Kitchen Tips Know How To Make Gulkand Filled Rose Laddu At Home Recipe In Hindi
गुलाब - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर उसे चिकना कर लें। अब जब मिश्रण पैन छोडे़ तो उसे चिकनी प्लेट में निकाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो उसे हाथों से मसलकर चिकना कर लें। अब हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। उसमें गुलकंद की गोलियां रखें और बॉल्स को बंद करें।

विज्ञापन
Valentine Day 2023 Kitchen Tips Know How To Make Gulkand Filled Rose Laddu At Home Recipe In Hindi
लड्डू को सजाएं - फोटो : social media
लड्डू को सजाएं

लड्डू बन जाने के बाद उस पर चांदी का वर्क व पिस्ता कतरन रखें। इसके ऊपर से गुलाब की सूखी पत्तियां डालें। इससे डिश और ज्यादा लजीज लगने लगेगी। अब रोज डे के दिन इसे अपने फूडी पार्टनर को खिलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed