फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   unhealthiest diet that should be avoid

खबरदार, नपुंसक तक बना सकती हैं ये डाइट!

Thu, 13 Jun 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
unhealthiest diet that should be avoid

आप डाइट में जो लेते हैं जरूरी नहीं कि वह हमेशा सेहतमंद ही हो। डाइट की गड़बड़ी न सिर्फ आपका वजन बढ़ाती है बल्कि कई गंभीर समस्याओं की वजह हो सकती है। डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन आपको दिल के रोग, मोटापा, कैंसर और यहां तक कि नपंसुकता का शिकार बना सकता है।

विज्ञापन


आइए जानें, डाइट की ऐसी पांच चीजें जिनके नुकसान जानने के बाद आप भूलकर भी इनका सेवन नहीं करेंगे।

1. माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
हो सकता है कि माइक्रोवेव में तैयार होने वाले पॉपकॉर्न आपको बहुत पसंद हों लेकिन इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स, सोडियम और सोया प्रोटीन सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। ह्यूमन रिप्रोडक्शन 3 जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, माइक्रोवेव पॉपकॉर्न का अधिक सेवन नपुसंकता के रिस्क को 60 प्रतिशत बढ़ा देता है।
विज्ञापन


इसके अलावा इससे थायरॉइड को नुकसान पहुंचता है और प्रतिरोधी क्षमता घटती है।

2. वनस्पति घी

वनस्पति घी के सेवन से मोटापे का खतरा बहुत अधिक होता है। इसमें ट्रान्स फैट्स और अनसैचुरेटेड फैट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जिससे चर्बी तेजी से बढ़ती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है जिससे दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. प्रोसेस्ड मीट
नॉनवेज के शौकीन हैं तो आपको भी डिब्बाबंद प्रोसेस्ड मीट पसंद होगा। लेकिन इसका नुकसान जानना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर तक हो सकता है। इनमें हेट्रोसाइकिलिक एमाइन्स, पोलीसाइकिलिक अरोमाटिक हाइड्रोकार्बन और एडवांस्ड ग्लाइसेशन्स इंड प्रोडक्ट्स जैसे तत्व होते हैं। इनसे कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, दिल के रोग, किडनी के रोग और डायबिटीज जैसे खतरों का रिस्क बढ़ जाता है।

4. डिब्बाबंद फल और सब्जियां
डिब्बाबंद फलों और सब्जियों को प्रिजर्व करने के लिए उसमें बीपीए नामक रसायन डाला जाता है जिसके सेवन से एसिडिटी की समस्या बहुत बढ़ जाती है। साथी ही, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी नुकसान पहुंचाता है।


5. व्हाइट ब्रेड
व्हाइट ब्रेड से सेंडबिच बनें या ये बटर लगाकर खाई जाए, ब्रेकफास्ट में ये सभी को लुभाती है। व्हाइट ब्रेड को अगर आप सेहतमंद समझकर डाइट में लेते हैं तो अब इससे दूरी बना लें। कई शोधों में साबित हो चुका है कि इसमें मौजूद मैदा न सिर्फ पोषण के मामले में पीछे है बल्कि इससे दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed