{"_id":"13e1b40c-1c22-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"tulsi-can-cure-several-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई रोगों के उपचार में लाभदायक है तुलसी ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कई रोगों के उपचार में लाभदायक है तुलसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के भीतर लगा तुलसी का पौधा न सिर्फ हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि हमारी संस्कृति का भी जरूरी हिस्सा है। तुलसी का महत्व न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से है बल्कि सेहत की दृष्टि से भी इसकी खासी उपयोगिता है। तुलसी में कई चिकित्सकीय विशेषताएं हैं जो इसे हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो चुकी हैं। तुलसी के ये विशेष गुण इस प्रकार हैं-
विज्ञापन
सर्दी-बुखार में लाभदायक
तुलसी के पत्तों का उपयोग कई प्रकार के बुखार के उपचार में भी किया जाता है। आयुर्वेद में तेज बुखार को कम करने के लिए तुलसी के रस को पानी में मिलाकर रोगी को दिया जाता है जिससे उसके शरीर का ताप कम हो सके। वहीं सर्दी-जुकाम में भी तुलसी का काढ़ा काफी फायदेमंद माना जाता है। कई आयुर्वेदिक कफ सिरप में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। बहुत अधिक कफ हो जाने पर भी तुलसी के पत्तों को चबाने से राहत मिलती है।
विज्ञापन
गले के लिए फायदेमंद
गला खराब होने पर तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद है। पानी में तुलसी के पत्तों को उबालकर बनाए गए काढ़े के सेवन से गले को बहुत आराम मिलता है। गला खराब होने पर पानी में तुलसी पत्ता डालकर गुनगुना कर लें और कई बार गार्गल करें, इससे भी गले को आराम मिलता है।
विज्ञापन
श्वास संबंधी रोगों में लाभ
तुलसी का उपयोग श्वास संबंधी रोगों के उपचार में भी किया जाता है। ब्रोंकाइटिस, एस्थिमा आदि के रोगियों के लिए तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद है। तुलसी, शहद और अदरक का मिश्रण का नियमित सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों के साथ लॉन्ग व नमक का सेवन भी लाभदायक है।
बच्चों के लिए लाभदायक
बच्चों को कफ, सर्दी, बुखार, डायरिया और उल्टियों से तुरंत आराम के लिए तुलसी का सेवन कराया जाता है। इसका कोई साइड एफेक्ट नहीं है इसलिए बच्चों के लिए यह सबसे सुरक्षित हर्ब है। आयुवेर्दिक चिकित्सक मुंह के छालों से परेशान व्यक्ति को तुलसी के पत्ते चबाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से मुंह का संक्रमण खत्म तो हो ही जाता है, साथ ही यह बेहतरीन माउथ फ्रेशनर भी है।
और भी हैं फायदे
इनके अलावा तुलसी का उपयोह त्वचा रोग, दांतों के दर्द, सिरदर्द, आंखों के रोग आदि समस्याओं के उपचार में भी लाभदायक है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में तुलसी का उपयोग किडनी के स्टोन के उपचार में भी किया जाता है। चिकित्सकीय परामर्श पर तुलसी के पक्कों और शहद के जूस को रोगी को पिलाते हैं जिससे उन्हें काफी आराम मिलता है। तुलसी के फायदे बहुतेरे हैं लेकिन हमारी सलाह है कि आप अपनी समस्याओं के लिए इसका परामर्श चिकित्सकीय परामर्श से ही करें।