फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   tomato pill will cure heart disease

टमाटर के गुणों से भरपूर होगी अब टमाटर से बनी दवा

Thu, 12 Jun 2014 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jun 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
tomato pill will cure heart disease
टमाटर के फायदे इसे दिल के रोगों से लेकर कैंसर जैसे जानलेवा रोग में फायदेमंद बनाते हैं। इसके फायदों को ध्यान में रखकर हाल में भारतीय मूल के ब्रिटिश वैज्ञानिक ने टमाटर के तत्वों से बनी ऐसी दवा तैयार करने का दावा किया है जिसकी एक गोली में दो टमाटर के बराबर फायदेमंद है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की कंपनी कैंब्रिज थेरोनॉटिक्स लिमिटेड (सीटीएल) ने इस दवा को 'टोमाटो पिल' का नाम दिया है और इसे दिल की बीमारियों के उपचार में फायदेमंद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने माना कि नियमित रूप से इस दवा का सेवन करने से उन्हें दिल के दौरे और स्ट्रोक आदि का खतरा अधिक होता है।

शोधकर्ताओं ने 36 प्रतिभागियों को इस दवा का नियमित तौर पर सेवन कराया और उनके सेहत पर प्रभाव का अध्ययन किया है।

टोमैटो पिल
कैमन्यूट्रा नाम की कंपनी ने अपनी "टोमैटो पिल" बनाई है।

कैमन्यूट्रा से अलग कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की है कि टोमैटो पिल का असर होता है या नहीं।

इसके लिए उन्होंने 36 दिल के मरीजों और 36 स्वस्थ लोगों को चुना। सभी को दो महीने तक एक गोली की खुराक दी गई। यह गोली या तो टोमैटो पिल थी या प्लेसिबो (डमी ड्रग)।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण संतोषजनक हों, इसके लिए न तो शोधकर्ताओं और न ही वॉलंटियरों को ये बताया गया कि उनको खाने के लिए दी गई गोली टोमैटो पिल है, या प्लेसिबो है। यह परीक्षण दो महीने चला। अंत में नतीजे सामने थे।

तुलना के लिए शोधकर्ताओं ने बाज़ु के अगले वाले हिस्सों में रक्त के प्रवाह को मापा। इससे भविष्य में हृदय रोग होने से का संकेत मिलता है, क्योंकि पतली रक्त धमनियों की वजह से हृदय रोग और दिल का दौरा पड़ सकता है।


हृदय रोगियों में टोमैटो पिल से बाज़ु के अगले हिस्से में रक्त का प्रवाह सुधरा जबकि प्लेसिबो का कोई असर नहीं हुआ।

इस शोध के नतीजे 'पीएलओएस वन' पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

शोधकर्ताओं की इस टीम का नेतृत्व करने वाले शोधकर्ता डॉ। जोसेफ चेरियन ने बताया कि शोध के नतीजे आशा तो जगाते हैं लेकिन "रोज टोमैटो पिल का सेवन उपचार के दूसरे तरीकों का विकल्प नहीं बन सकता, लेकिन दूसरी दवाओं के साथ यदि इसे लिया जाए तो मरीज को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed