इस तरह बनाएं आलू का हलवा, हर कोई पूछेगा रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों में आपने आलू बहुत खाया होगा, लेकिन अब इसका मीठा स्वाद भी चख लें। बहुत सारे लोग इसे व्रत में खाना पसंद करते हैं। ये बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी भी बन जाता है। आइए जानते हैं आलू का हलवा बनाने का आसान तरीका...
सामग्री
-5 आलू
-आधा कप चीनी
-चार चम्मच घी
-एक कप दूध
-किशमिश
-काजू
-इलायची
-बादाम
ऐसे बनाएं
-आलू को अच्छी तरह धोकर उबालें। थोड़ा ठंडा होने पर छीलकर टुकड़ों में मिक्स कर लें। इसके बाद कड़ाही में घी हल्का गरम करें फिर आलू डालकर चलाते हुए धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक भूनें।
-भुने हुए आलू में दूध डालकर गाढ़ा करें। इसके बाद चीनी, किशमिश और काजू डाल दें।
-हलवे को लगातार चलाते रहें, जिससे यह बर्तन में ना लगे। जब यह बिलकुल गाढ़ा हो जाए इसे बर्तन में निकालिए और इलायची पाउडर मिक्स करें।
-इसके बाद बादाम को छोटे टुकड़ों में काटकर सजाएं। आलू के हलवे में अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।