{"_id":"1393ec3a-cf6a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"surprising-triggers-of-headache","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से लेकर मोबाइल फोन, चौंका देंगी सिरदर्द की वजहें","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मोटापे से लेकर मोबाइल फोन, चौंका देंगी सिरदर्द की वजहें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं और कई बार चेकअप कराने के बाद भी इसकी कोई ठोस वजह नहीं पता चल पा रही है तो हो सकता है कि आपकी जीवनशैली और आदतों से जुड़ी कुछ चीजें ही इसकी वजह हो।
विज्ञापन
अलग-अलग शोधों के आधार पर जानिए सिरदर्द के ऐसी वजहों के बारे में जिनका अंदाजा आप अमूमन नहीं लगाते होंगे और इनकी जानकारी आपको जरूर चौंकाएगी।
मोटापा
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने 1997 से लेकर 2003 तक के अध्ययन के आधार पर माना है कि मोटापे के शिकार वो लोग जिनका बॉडी मास इंडेक्स 30 से अधिक होता है उन्हें सिरदर्द की समस्या अधिक होती है। हालांकि इसका माइग्रेन से संबंध नहीं माना गया है।
विज्ञापन
मोबाइल और टीवी
न्यूयॉर्क स्टेट यूनिवर्सिटी डॉ. मार्क रोज़नफेल्ड ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि ज्यादा देर तक मोबाइल फोन पर बात करने वाले लोगों को ही सिरदर्द का खतरा नहीं है बल्कि स्मार्टफोन रखने वाले और अधिक टीवी देखने वाले लोगों को भी सिरदर्द अधिक होता है। चूंकि स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते वक्त या टीवी देखते वक्त आंखों पर अधिक बोझ पड़ता है इसलिए इससे सिरदर्द हो सकता है।
विज्ञापन
कम सोते हैं तो...
हैडेक सेंटर ऑफ एटलांटा ने अपने अध्ययन में सिरदर्द और माइग्रेन का संबंध नींद से माना है। उन्होंने 1,200 माइग्रेन के रोगियों का अध्ययन किया और पाया कि छह घंटे से कम सोने वाले लोगों को सिरदर्द की शिकायत अपेक्षाकृत अधिक होती है।
ऊंची हील्स
अमेरिकन पोडियाट्रिक्स मेडिकल एसोसिएशन ने अपने शोध में माना है कि ऊंची हील की वजह से भी सिरदर्द हो सकता है। शोधकर्ता डॉ. जेन एंडरसन के अनुसार, ऊंची हील्स से मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है जिसकी वजह से सिरदर्द हो सकता है।
पोनीटेल
जो महिलाएं टाइट पोनीटेल हेयरस्टाइल अधिक रखती हैं उन्हें भी सिरदर्द की शिकायत अधिक रहती है। पोनीटेल के दौरान सिर की त्वचा की कोशिकाएं सिकुड़ती हैं जिससे सिरदर्द हो सकता है।
पेंट
आपकी दीवारों का पेंट भी सिरदर्द की वजह हो सकता है। यही वजह है कि अब कई कंपनियां पेंट की महक के इस साइड इफेक्ट को समझते हुए कम महकने वाले पेंट बाजार में उतार रही हैं।