फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   surprising things that can cause heart attack

इन 5 अजीबोगरीब वजहों से पड़ सकता है दिल का दौरा

Fri, 20 Sep 2013 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
 surprising things that can cause heart attack

फैटी खाना, गलत लाइफस्टाइल ये बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, दिल के दौरा का रिस्क इन वजहों से बढ़ जाता यह तो आपको पता ही होगा लेकिन आपकी जीवनशैली से जुड़ी कई ऐसी चीजें भी हैं जो हार्ट अटैक की वजह हो सकती हैं और आपको इनका अंदाजा भी नहीं है।

विज्ञापन


जानिए, ऐसी पांच अजीबोगरीब चीजें जिन्हें कई शोधों ने अपने अध्ययन में हार्ट अटैक की वजहें माना है।

नॉनस्टिक बर्तन
आर्काइव्स ऑफ इंटरनेशनल मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार, नॉनस्टिक बर्तन और दाग छुड़ाने वाले केमिकल्स में मौजूद परफ्लूओरुकटोनिक केमिकल्स होते हैं जिनका संबंध दिल के दौरे से हो सकता है। इससे पहले भी कई शोधों में इस केमिकल से नपुंसकता, हाई कोलेस्ट्रॉल और एडीएचडी जैसी समस्याओं का दावा किया जा चुका है।
विज्ञापन


दिल का दौरा और स्ट्रोक रोकेगी नई दवा
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन
अपनी किताब 'फीवर्ड' में खोजी पत्रकार लिंडा मार्सा ने माना है कि बढ़ते तापमान और जलवायु में परिवर्तन की वजह से भी हार्ट अटैक हो सकता है। बहुत अधिक गर्मी से हवा में प्रदूषण के कण पीएम2.5 बढ़ते हैं जो शरीर के प्रतिरोधी तंत्र को तोड़कर फेफड़ों के रास्ते रक्त में मिल जाते हैं। ये कण धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं जिससे दिल के दौरे की स्थिति हो सकती है।

इनवॉयर्मेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी के शोध की मानें तो ओमेगा 3 फिश ऑयल के सेवन से इन कणों को सरीर से बाहर किया जा सकता है।

एंटीबैक्टीरियल साबुन

एंटीबैक्टीरियल साबुन व टूथपेस्ट के अत्याधिक इस्तेमाल से इसमें मौजूद ट्राइक्लोसन नामक रसायन दिल की बीमारियों की आशंका बढ़ा देता है। शोध की मानें तो इससे दिल और मांसपेशियों की कोशिकाओं को बहुत नुकसान पहुंचता है। बचाव के लिए ये उत्पाद खरीदते वक्त ध्यान रखें कि लेबल में यह केमिकल न हो।


दिल का दौरा पड़ने से पहले ही अलर्ट करेगा आपका स्मार्टफोन

डिब्बाबंद डाइट
पीएलओएस वन जर्नल के 2011 के एक शोध की मानें तो डिब्बाबंद डाइट में इस्तेमाल होने वाला केमिकल - बाइस्फेनॉल ए (बीपीए) न सिर्फ शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ता है बल्कि दिल के दौरे की भी वजह हो सकता है।

ट्रैफिक जाम

जर्मन शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि ट्रैफिक जाम के दौरान अधिक तनाव और वायु प्रदूषण से भी हार्ट अटैक हो सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अधिक जाम में फंसने वाले लोगों को दूसरों की अपेक्षा दिल के दौरे का रिस्क 3.2 गुना अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed