फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Summer Recipe: mint masala coke recipe

इस गर्मी मेहमानों को सर्व करें मसाला कोल्ड ड्रिंक, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Thu, 09 May 2019 10:15 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 09 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Summer Recipe: mint masala coke recipe
mint masala coke

गर्मी के मौसम में बस दिल करता है कुछ न कुछ ठंडा पीने को मिलते रहे। ऐसे में मेहमान आ जाए तो इस बात की टेंशन कि क्या सर्व किया जाए। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे पीने के बाद आपके मेहमान भी आपसे पूछेंगे कि कैसे इस ड्रिंक को तैयार किया है। गर्मी में कोल्ड ड्रिंक तो हर घर में होती ही है। हर वक्त कोल्ड ड्रिंक सर्व कर करके बोर हो गए हैं तो क्यों न कोल्ड ड्रिंक के साथ थोड़ा सा ट्विस्ट किया जाए। 

विज्ञापन

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री:
कोक- 2 गिलास
चायपत्ती- 1 टेबल स्पून
चाट मसाला- 1 टेबल स्पून
पुदीना- 1/2 कटोरी
नींबू के स्लाइस- 2
भुना हुआ जीरा- 1/4 टेबल स्पून
नींबू का रस- 1/2
आइस क्यूब- 1 कटोरी
काला नमक- स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने की विधि-
-मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को दरदरा पीस लें। नींबू के स्लाइस को छोटे-छोटे आकार में काट लें।
-अब गैस पर एक बर्तन में दो गिलास पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो गैस बंद कर इसमें चायपत्ती डालें। पद्रंह मिनट रखने के बाद चायपत्ती को छान लें।
-अब इसमें नींबू रस, चाट मसाला, जीरा पाउडर, थोड़ा सा पुदीना, आइस क्यूब और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे मिक्सर में हल्का सा घूमा लें।
-अब दो गिलास लें और उसमें 1-2 नींबू के पीस, कुछ पुदीने की पत्तियां और चाय वाला पानी डालें
-इसमें स्वादानुसार कोक मिलाएं। इसमें नींबू स्लाइस, मिंट और आइस क्यूब डालकर सजाए और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed