{"_id":"509ed3d4-accd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sugar-free-diets-that-are-actually-sugary","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप इन्हें 'शुगर फ्री' समझते हैं? ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
क्या आप इन्हें 'शुगर फ्री' समझते हैं?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार आप डाइट की कुछ चीजों से यह सोचकर परहेज करते हैं कि इनमें मौजूद शक्कर आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं या इससे कैलोरी बढ़ सकती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि डाइट में जिन चीजों को आप 'शुगर फ्री' समझकर लेते हैं क्या वे वाकई शुगर फ्री हैं?
विज्ञापन
कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में आप शुगर फ्री होने की सोच भले ही बना लें लेकिन असलियत में उनमें मौजूद शक्कर आपको चौंका सकती है। जानिए ऐसी कुछ डाइट के बारे में जो आपको जितनी शुगर फ्री लगती हैं, उतनी हैं नहीं।
विज्ञापन
ब्रेड
ब्रेड में शक्कर! जी हां, दो स्लाइस व्हीट ब्रेड में करीब चार ग्राम शक्कर होती है। तो अगर आप ब्रेड या सैंडविच यह सोचकर खाते हैं कि इसमें आपको शक्कर नहीं मिलेगी तो सोच बदल लें।
विज्ञापन
जूस
फलों का जूस, खासतौर पर पैकेज्ड जूस में शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इन्हें पूरी तरह शुगर फ्री कतई न समझें।
फ्लेवर्ड दही
फ्लेवर्ड दही में प्रोटीन और कैल्शियम तो भरपूर होता है लेकिन इनका फ्लेवर बरकरार रखने के लिए इनमें शुगर का भी इस्तेमाल होता है। तो अगर आप वाकई शुगर फ्री दही खाना चाहते हैं तो सादे दही से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
सालसा सॉस
सॉलसा सॉस में सोडियम जितना अधिक होता है शुगर भी कम नहीं है। सालसा सॉस की एक डिप में आप कम से कम 33.5 ग्राम शुगर लेते हैं।
दूध
दूध में शक्कर मिलाएं या न मिलाएं, इसमें शक्कर की मात्रा हमेशा रहती है। एक कप फैट फ्री दूध में भी 12 ग्राम तक शक्कर होती है।