{"_id":"5c4c8202-db36-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"special-chocolate-that-help-you-in-weight-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई 'पोपट चॉकलेट', खाओ और वजन घटाओ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आ गई 'पोपट चॉकलेट', खाओ और वजन घटाओ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपनी पसंदीदा चॉकलेट देखकर भी डाइटिंग की वजह से मन मारने की कोई जरूरत नहीं है, आप चॉकलेट बिना किसी झिझक के खाकर भी अपना वजन गिरा सकते हैं।
विज्ञापन
जी हां, भारतीय मूल के ब्रिटिश अनीष पोपट ने एक ऐसी चॉकलेट तैयार की है जिसमें सिर्फ 20 कैलोरी है और इसे खाते वक्त आपको वजन बढ़ने की चिंता कतई नहीं होगी।
विज्ञापन
अनीष ने 'वाटर गनाचे' नामक ऐसी चॉकलेट तैयार की है जिसमें मक्खन, क्रीम या अंडे जैसी किसी भी फैटी चीज का इस्तेमाल के बजाय पानी और शुद्ध चॉकलेट का इस्तेमाल है। दो साल पहले उन्होंने 'द चॉकलेटियर' नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया जिसमें उन्होंने अलग-अलग फ्लेवर में इस चॉकलेट को तैयार किया है।
विज्ञापन
फिलहाल यह चॉकलेट चाय, अनानास से लेकर कैरामल और मिंट ट्रूफल जैसे फ्लेवर में उपलब्ध है। अनीष ने इस बारे में डेली मेल को बताया कि चॉकलेट बचपन से उनके लिए पैशन की तरह है और यही वजह है कि उन्होंने गणित और विज्ञान की पढ़ाई का इस्तेमाल इस चॉकलेट को बनाने में किया है।
अनीष का मानना है कि अगर चॉकलेट को सही विधि से बनाया जाए तो यह बहुत सेहतमंद हो सकती है। न्यट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. सारा सेज़ेनकर ने डेली मेल को बताया कि इस तरह की चॉकलेट की मदद से मोटापे से परेशान लोगों का वजन कम कराने में मदद मिल सकती है और इसके सेवन से दिन भर स्नैक्स खाने की इच्छा को दबाना अधिक आसान हो सकता है।