{"_id":"22b082683baaa02e21dc74772271d3a9","slug":"sleeping-pills-can-cause-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की दवाओं से दिल को हो सकता है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
नींद की दवाओं से दिल को हो सकता है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
नींद आए अगर इसके लिए आप रोज नींद की गोलियां लेते हैं तो सावधान हो जाएं। ब्रिटिश शोध की मानें तो नींद की गोलियां लेने वाले लोगों को दिल के दौरे का खतरा 50 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन
डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित शोध की मानें तो वैज्ञानिकों ने नींद की दवाओं में मौजूद तत्व - जोपिडेम को दिल की बीमारियों की वजह बताया है।
पढ़ें - बिस्तर पर जानें से पहले इन 7 आदतों से बरतें दूरी
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि नींद की दवाओं के 35 मिलीग्राम के स्टैंडर्ड डोज़ लेने से दिल के दौरे का खतरा 20 प्रतिशत बढ़ जाता है जबकि साल में करीब 60 नींद की दवाएं लेने से यह रिस्क 50 प्रतिशत हो सकता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान करीब 50,000 लोगों का अध्ययन किया गया जिसमें उनके सोने की आदत, दवा का सेवन और दिल की सेहत का ब्यौरा लिया गया है।
अब अगर नींद न आने के लिए आप भी दवाओं का सहारा बिना सोचे-समझे लेते हैं तो पहले एक बार जरूर सोच लें।