फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   side effects of pain killer drugs

कहीं दर्द की दवा ही न बन जाए 'दर्द'

Fri, 05 Apr 2013 09:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Apr 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
side effects of pain killer drugs

सुबह से सिर दर्द हो रहा है तो एस्पिरिन या डिस्प्रिन ले लो ठीक हो जाएगा या फिर बदन में दर्द है तो कांबिफ्लेम या ब्रूफेन ले लो आराम मिल जाएगा।

विज्ञापन


अक्सर सिर दर्द, पेट दर्द या बदन दर्द को कम करने के लिए हम कुछ ऐसे पेनकिलर्स ले लेते हैं जिनसे हमें कुछ समय के लिए तुरंत आराम मिल सके। लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही इन दर्द की दवाओं को हमारे लिए ही दर्द बना सकती हैं।
विज्ञापन


दर्द से तुरंत आराम के लिए बिना प्रिस्क्रिप्शन मिलने वाली दवाएं 'ओवर द काउंटर ड्रग्स' (ओटीसी) कहलाती हैं जिनकी हल्की डोज से आपको आराम तो मिल जाता है लेकिन हमारी जरा सी चूक से हमें इनका साइड एफेक्ट भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो सकते हैं साइड एफेक्ट्स     
- कॉन्सटपिशन या लूज मोशन्स।
- गैस्ट्रो-इन्टेस्टाइनिल समस्याएं।
- पेट में अल्सर या ब्लीडिंग।
- मानसिक स्मस्याएं जैसे अनिद्रा, ध्यान न लगना आदि।
- श्वास संबंधी दिक्कतें।
- त्वचा पर चकत्ते और खुजली या जलन।
- लंबे समय तक पेन किलर के इस्तेमाल से लिवर और किडनी तक के खराब होने का खतरा हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय
पेन किलर दवाओं के इस्तेमाल को लेकर सीनियर फिजीशियन डॉ. के.सी. सूद का मानना है कि तेज दर्द में राहत के लिए ओटीसी दवाओं का हल्का डोज ले सकते हैं लेकिन इनपर निर्भरता बहुत खतरनाक हो सकती है।

लंबे समय तक इन दवाओं का बिना सोचे-समझे या बिना डॉक्टरी परामर्श के सेवन करने से किडनी खराब होने तक का खतरा हो सकता है।

हमेशा रखें इन बातों का ध्यान
पेन किलर दवाओं के साइड एफेक्ट्स से बचने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि आप पेन किलर लेते वक्त ऐसी कौन सी गलती कर रहे हैं जिससे आपको साइड एफेक्ट झेलना पड़ सकता है।

खाली पेट पेन किलर न लें - खाली पेट पेन किलर दवाएं लेने से शरीर में गैस्ट्रिक या एसिडिटी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं जिससे तबियत और बिगड़ सकती है। हमेशा पेन किलर लेने से पहले थोड़ी डाइट जरूर लें।

एल्कोहल से बरतें दूरी - एल्कोहल और पेन किलर का कांबिनेशन आपको स्ट्रोक या हार्ट अटैक तक की स्थिति में पहुंचा सकता है। चूंकि पेन किलर दवाएं और एल्कोहल, दोनों ही एसिडिटी बढ़ाते हैं तो आप सोच सकते हैं कि इन दोनों का प्रभाव कितना नकारात्मक हो सकता है।

पानी की कमी न होने दें - भले ही आप दवा दो घूंट पानी से लेते हों लेकिन दवा लेने के बाद शरीर में पानी की कमी न हो इसका पूरा ध्यान रखें।

आप जब दवा लेते हैं तो किडनी के पूरे सिस्टम पर उसका सीधा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अच्छी मात्रा में पानी के सेवन से दवाओं का टॉक्सिन तेजी से शरीर से बाहर निकलता है और साइड एफेक्ट की आशंका कम हो जाती है।

दवा को तोड़ कर या क्रश करके न लें - कई बार लोगों को पूरी गोली निगलने में दिक्कत होती है, खासतौर पर बच्चे दवा खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। ऐसे में हम दवाओं को तोड़कर या क्रश करके उन्हें खिला देते हैं।

ऐसे में दवा का पूरा डोज तेजी से शरीर में घुलता है और कई बार हमारा शरीर उसके प्रभाव को संभाल नहीं पाता और यह दवा के ओवरडोज की तरह काम करता है।

ऐसे में अगर आपको पूरी एक टैबलेट लेनी है तो उसे तोड़कर लेने के बजाय पूरी निगलें। हां, दवा के आधे डोज के लिए तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं है।

इसे अपनी लत न बनाएं - कई बार लोग थकान मिटाने और दर्द से आराम के लिए पेन किलर दवाओं के इतने आदी हो जाते हैं कि दवाएं उनके रुटीन का हिस्सा हो जाती हैं।


लंबे समय तक इनका इस्तेमाल किडनी, लिवर और कई मानसिक समस्याओं का कारण हो सकता है।

एक बार में एक से अधिक पेन किलर न लें- दर्द कितना भी तेज हो लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप में एक से अधिक पेन किलर लें।

किसी भी पेन किलर का प्रभाव पता चलने में कम से कम 15 से 30 मिनट तो लगते ही हैं। ऐसे में अगर आप बेसब्र होकर पेन किलर की ओवरडोज करेंगे तो ब्लीडिंग, किडनी फेल्योर, दिल का दौरा, ब्लड क्लॉटिंग जैसे साइड एफेक्ट हो सकते हैं।  

पेन किलर दवाओं की हल्की डोज आपके दर्द को राहत पहुंचाने के लिए ही है, लेकिन कई बार हमारी जरा सी लापरवाही दर्द कम करने के बजाय हमारे लिए और बड़े दर्द का सबक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed