फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   seven culprit habits of lower back pain

कहीं ये 7 आदतें तो आपको नहीं देती हैं कमर दर्द?

Thu, 23 May 2013 11:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
seven culprit habits of lower back pain

उफ ये कमर दर्द! दिन भर कामकाज, घंटों की मशक्कत और व्यस्त रुटीन में कमर का दर्द उठा तो कई दिनों तक, हफ्तों या महीनों तक रुलाता है। लाख पेन किलर खा लें लेकिन इससे आराम इतना आसान नहीं होता।

विज्ञापन


फिर क्यों न कमर की दुश्मन, यानी उन गलतियों पर गौर करें जो हमारी आदतों में शुमार होती हैं और हमारे कमर दर्द की गंभीर वजह होती हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट और नई दिल्ली के जीएफएफआई एकैडमी के निदेशक नीरज मेहता से बातचीत के आधार पर जानिए कमर दर्द देने वाली ऐसी सात आदतों के बारे में, जो अब हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


1. बैठने, चलने और सोने की गलत मुद्रा
आप कैसे बैठते हैं, कैसे चलते हैं, कैसे खड़े होते हैं और किस तरह सोते हैं, इन सभी गतिविधियों के दौरान आपका पोश्चर गलत है तो यह आपके लिए कमर दर्द का सबसे आम कारण हो सकता है। गलत पोश्चर के दौरान शरीर का रक्त संचार प्रभावित होता है जिससे कमर और कमर के निचले हिस्से में दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. बहुत अधिक तनाव
जानकर ताज्जुब होगा लेकिन अगर आप छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक तनाव लेते हैं तो भी यह आपके लिए कमर दर्द की वजह हो सकता है। जब हम नकारात्मक सोचते हैं तो शरीर में बैड हार्मोन्स तेजी से बनते हैं और हड्डियों व जोड़ों पर अटैक करते हैं। चूंकि रीढ़ की हड्डी का ज्वाइंट सबसे नाजुक होता है इसलिए इसमें दर्द होने का रिस्क अधिक रहता है।

3. कसरत
अगर आप जिम में कसरत करते हैं तो कई बार कुछ एक्सर्साइज जैसे फॉवर्ड बेंडिंग आदि से भी आपकी कमर में दर्द हो सकता है। कई बार कसरत के दौरान मसल्स में दर्द, चोट आदि की वजह से भी कमर दर्द बढ़ सकता है।

4. देर तक बैठना
ऑफिस में लगातार घंटों तक बैठने से भी कमर दर्द हो सकता है। इससे कमर के निचले हिस्से में रक्त संचार प्रभावित होता है जो दर्द का कारण हो सकता है।

5. भारी बैग उठाना
कई बार महिलाएं बड़े पर्स देर तक टांगें रहती हैं या बच्चों को एक तरफ से गोद में लेकर आप देर तक खड़े रहते हैं, इससे भी कमर दर्द हो सकता है। चूंकि इससे एक ओर की मांसपेशियों पर अधिक प्रभाव पड़ता है और एक ओर कम, इसलिए इससे लोवर बैक का हिस्सा दर्द में आ सकता है।


6. डिस्क खिसकना
स्लिप डिस्क, डिस्लोकेशन जैसी स्थितियों में भी कमर दर्द बना रहता है।

7. शरीर का बैंलेंस बिगड़ना
कई बार हम देर तक एक ही पैर पर जोर देकर खड़े रहते हैं या एक ही करवट में सोते रहते हैं, इससे भी कमर में दर्द हो सकता है।

बचाव के आसान उपाय

-योग जैसे वीरभद्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास करें।
- पिलाटे के तहत कोर स्ट्रेस एक्सरसाइज करें।
- स्प्लिट स्ट्रेच एक्सर्साइज करें यानी जमीर पर पैर फैलाकर बैठें और तलवों को छूने की कोशिश करें। अगर कमर में दर्द है तो जमीन से कम से कम 6 इंच ऊपर स्टूल या कुर्सी पर बैठें और पैर नीचे रखकर तलवे छूने की कोशिश करें।
- गलत मुद्रा में न बैठें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed