फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Researchers confident in new bird flu vaccine

‘फ्लू’ वायरस से बचना है तो इस खबर को जरूर पढ़े

Wed, 20 May 2015 11:30 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 20 May 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
Researchers confident in new bird flu vaccine

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टीका विकसित किया है जो व्यक्ति में ‘फ्लू’ का संभावित खतरा हमेशा के लिए खत्म कर देगा। आस्ट्रेलिया और चीन के शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने इस गुत्थी को सुलझा लिया है कि शरीर किस प्रकार ऐसी बीमारियों से लड़ता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि वे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना बढ़ा सकते हैं कि मानव शरीर किसी भी प्रकार के इंफ्लूएंजा के प्रभाव को नष्ट कर सके। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं और शंघाई पब्लिक हेल्थ क्लिनिक के दल ने सफेद रक्त कणों से टी-कोशिकाओं के नमूनों को बर्ड फ्लू बीमारी में जीवित बचे व्यक्ति के शरीर से लेकर संचित किया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की प्रो. कैथरीन केदजिरस्का का दावा है इस असाधारण उपलब्धि से ऐसा टीका विकसित किया जा सकता है जो सभी नए इंफ्लूएंजा वायरस के खिलाफ लड़ सकता है। इससे भविष्य में एक विश्वव्यापी टीका विकसित किया जा सकता है। इस संबंध में कुछ आलोचकों का मानना है कि ऐसा टीका विकसित करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जगी है उम्मीद
अध्ययन में पाया गया कि बर्ड फ्लू से बचने वाले लोगों में विषाणुओं की मारक क्षमता वाली टी-कोशिकाओं का सीडी8 (पॉजिटिव) स्तर काफी अधिक होता है।

यह कोशिकाएं शरीर को होने वाले संभावित खतरों से निपटने में मददगार साबित होती हैं। इसी कारण वैज्ञानिकों को नए टीके की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed