फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Recipe of Rice and radish Kachori

चावल और मूली से बनी ये कचौड़ी है बेहद खास

Sat, 19 Jan 2019 08:32 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 19 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Recipe of Rice and radish Kachori
Kachouri
शाम को घर पर पार्टी हो या फिर दोस्तों को घर बुलाकर कुछ अच्छा खिलाने का मन, दोनों ही सूरतों में चावल और मूली से बनी ये खस्ता कचौड़ी आपके परेशानी दूर कर देगी। खास बात ये कि आप इनका सेवन सफर के दौरान कई दिनों तक कर सकते हैं। ये बिल्कुल खराब नहीं होंगी। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाई जाती है गरमा-गरम कचौड़ी। 
विज्ञापन

Recipe of Rice and radish Kachori
Kachouri
सामग्री
कद्दूकस की हुई मूली- आधा किलो
आजवाइन- एक छोटा टीस्पून
कलौंजी -आधा टीस्पून
हरी मिर्च-बारीक कटी हुई
चावल का आटा-तीन सौ ग्राम
हरा धनिया- दो चम्मच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Recipe of Rice and radish Kachori
kachori

विधि-
सबसे पहले कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर इसमें मूली उबाल लें।जब मूली अच्छे से पक जाए तो गैस को मीडियम आंच पर रखकर आधा छोटा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दें। कढ़ाई को ढककर मूली को पांच मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इसमें अजवाइन, कलौंजी, हरी मिर्च और अदरक डाल दें।अब इस चावल के आटे को धीरे-धीरे उबली हुई  मूली में मिला लें। अब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करके गैस बंद कर लें।

अब इस मिक्सचर को एक बड़े बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें।अब अपने हाथों पर तेल लगाकर इसका डो तैयार कर लें। इसके बाद जल्दी इस आटे की कचौडियां बेल लें।अब आटे की बड़ी-बड़ी लोई तोड़कर बेलन को चिकना करके इसे मोटी रोटी की तरह बेल लें। एक गिलास की मदद से रोटी को कचौड़ी की शेप में काट लें। अब गरम तेल में कचौड़ियों को तल लें।इन कचौड़ियों को रायते, दही या चटनी के साथ सर्व करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed