फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Recipe of bread idli in hindi

बच्चों को बोरिंग टिफिन से दें राहत, नाश्ते में परोसे गरमा गरम ब्रेड इडली

Mon, 06 Aug 2018 10:39 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Recipe of bread idli in hindi
idli
सामग्री
विज्ञापन

ब्रेड स्लाइस 8-10
सूजी 1 कप 
दही 2 कप
गाजर, पत्तागोभी, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (कटे हुए) 1 कप
स्वादानुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला स्वादानुसार
चाट मसाला स्वादानुसार
ईनो एक पाउच
तेल एक बड़ा
इडली बनाने वाला कूकर
जरूरत के हिसाब से पानी

विधि
- सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर निकाल दें।
- ब्रेड को पीसकर पाउडर बना लें।
- एक बर्तन में सूजी, दही, नमक मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करके आधे घंटे के लिए रख दें।
- तय समय बाद सूजी के मिश्रण में ब्रेड, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, थोड़ा-सा और बारीक कटी सब्जियां डालकर मिला लें। 
- इसके बाद आखिर में ईनो डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इडली कुकर में 2 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच पर रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

- इडली बनाने वाले सांचे में तेल लगा लें।
- फिर इनमें इडली का घोल रखकर कूकर के अंदर डालकर ढक्कन बंद करके 10-12 मिनट तक आंच पर रखें।
- जब इसमें से लंबी सीटी बजने लगे तो आंच बंद कर दें और ढक्कन खोलकर इडली चेक कर लें।
- अगर इडली हल्की गीली हों तो फिर से 2-3 मिनट के लिए आंच पर रख दें। 
- तैयार इडली को टमाटर की चटनी और सांभर के साथ मजे खाएं।
- यह बच्चों के लिए भी परफेक्ट ब्रेकफास्ट हो सकता है।

नोट- 
- घोल बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह पतला न हो इसलिए पानी धीरे-धीरे करके डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed