फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Raksha Bandhan 2019: Lauki Ki Barfi recipe in hindi

रक्षाबंधन 2019: इस बार भाई के लिए बाजार की मिठाई नहीं बल्कि घर पर बनाकर खिलाएं 'लौकी की बर्फी'

Thu, 01 Aug 2019 07:20 AM IST
मोना नारंग अनीता कसाना
अनीता कसाना Published by: मोना नारंग Updated Thu, 01 Aug 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: Lauki Ki Barfi recipe in hindi

त्योहार के टाइम पर अखबार मिठाई में मिलावट की खबरों से भरा रहता है। तो क्यों न इस बार रक्षाबंधन पर भैया के लिए खुद से मिठाई बनाकर रिश्ते में मिठास घोली जाए। अब आप सोच रही होंगी कौन करेगा इतनी मेहनत। तो आपकी इस परेशानी को हम थोड़ा कम कर देते हैं। आज हम आपको लौकी की बर्फी की बहुत आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकेंगी।

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2019: Lauki Ki Barfi recipe in hindi
grated lauki
लौकी की बर्फी के लिए जरूरी सामग्री
-500 ग्राम कंडेन्स मिल्क ( बहुत देर तक उबालकर गाढ़ा किया चीनी मिला दूध)
-मिल्क मेड
-एक चौथाई कप बादाम फ्लैक्स
-दो से तीन चम्मच घी
-आधा कप दूध
-इलायची पाउडर
-छह से सात बारीक कटे पिस्ते
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि -
-लौकी छीलकर दो से ढाई इंच के टुकड़ों में काट लें। बीज वाला गूदा हटा दें।
-लौकी को कद्दूकस कर लें। फिर लौकी को छलनी में डालकर निचोड़ कर इसका जूस हटा दें।
-एक पैन में आधा कप दूध डालकर लौकी को 5-6 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें। 5 मिनट बाद चलाएं, फिर से ढक कर 3 से 4 मिनट पकने दें।
-जब थोड़ी नरम हो जाए तो दो चम्मच घी डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब लौकी को तेज आंच पर लगातार चलाकर 7 मिनट पकाएं।
-अब कंडेन्स मिल्क डालकर मिक्स करें। जब तक गाढ़ा होकर जमने न लगे तब तक तेज आंच पर पकाएं।
-इलायची छीलकर बीजों का पाउडर बनाएं। मिश्रण पर इलायची पाउडर एवं बादाम फ्लेक्स डाल कर मिक्स करें।
-आंच मध्यम करें मिश्रण को लगातार चलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। बर्फी का मिश्रण अच्छा गाढ़ा होने पर घी छोड़ने लगेगा।
-जब खोये जैसा गाढ़ा मिश्रण हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक प्लेट पर अच्छी तरह घी लगा दें।
-इसके बाद बर्फी का मिश्रण डालकर जमने के लिए रख दें। बर्फी के ऊपर बादाम फ्लेक्स और बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दें।
-1-2 घंटे में बर्फी जमकर तैयार हो जाती है। फिर इसे मनचाहे तरीके से टुकड़ों में काट सकते हैं।
-बर्फी की प्लेट को गैस पर हल्का सा गरम कर टुकड़े प्लेट से निकाल लें। बर्फी को फ्रिज में रखकर कई दिनों तक खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed