फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Pizza Kulcha Sandwich Recipe in hindi

कभी नहीं खाया होगा पिज्जा-कुलचा सैंडविच, रेसिपी भी है बहुत आसान

Sun, 01 Sep 2019 12:45 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 01 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Pizza Kulcha Sandwich Recipe in hindi
pizza kulcha - फोटो : instagram

पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों को पिज्जा खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन इस हफ्ते हम आपको बताने वाले है पिज्जा का देसी स्टाइल। आइए जानते हैं पिज्जा-कुलचा सैंडविच की आसान रेसिपी...

विज्ञापन

Pizza Kulcha Sandwich Recipe in hindi
mayonnaise - फोटो : max pixel

सामग्री
दो कुलचे
एक गाजर
एक शिमला मिर्च
एक कप स्वीट कॉर्न
दो टमाटर
आधी चम्मच काली मिर्च
एक कप मोजरेला चीज
तीन चम्मच मक्खन
एक चम्मच टोमैटो सॉस
दो चम्मच पिज्जा सॉस
नमक-स्वादानुसार

विज्ञापन
विज्ञापन

Pizza Kulcha Sandwich Recipe in hindi
pizza kulcha - फोटो : instagram

ऐसे बनाएं
सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए पैन में एक चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें। इसके बाद महीन काटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च और फिर स्वीट कॉर्न डालें। इन्हें चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं, फिर नमक और बारीक कटा टमाटर डाल कर मिक्स करें। अब इसमें काली मिर्च मिलाएं। सभी चीजें अच्छे से पक जाने पर इसमें टोमैटो सॉस डालें। अब स्टफिंग तैयार है। इसे दूसरे बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें। इसके बाद दूसरा पैन गैस पर रखें। इसमें थोड़ा सा बटर डाल कर कुलचे को पलट-पलट कर सेक लें। अब कुलचे के सिके हुए भाग पर एक चम्मच पिज्जा सॉस डाल कर चारों अच्छे से फैलाएं। फिर स्टफिंग को एक कुलचे पर डालकर अच्छे से चारों ओर फैला दीजिए। अब इस पर कद्दूकस की हुई मोजरेला चीज को डालकर फैलाएं। फिर दूसरे कुल्चे को इसके ऊपर लगा दें। स्टफिंग भरे कुलचे को हल्का सा भूरा होने तक सेंके। इसे मनचाहे आकार में काटें और गर्मागर्म परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed