फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   pain relief without painkiller

दर्द से आराम पाएँ बिना पेनकिलर के

Fri, 21 Sep 2012 05:07 PM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
नोएडा/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Sep 2012 05:07 PM IST
विज्ञापन
pain relief without painkiller

छोटी-छोटी बातों पर पेनकिलर खाने की आदत कब कई बड़ी बीमारियों को आमंत्रण दे देती है पता ही नहीं चल पाता। ऐसे में अगर आप दर्द से छुटकारा पाने के प्राकृतिक विकल्पों की तलाश में हैं तो हम आपको कुछ ऐसे नैचुरल पेनकिलर्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आजमाने में कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और आराम भी तुरंत मिलेगा।

विज्ञापन


हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व एक बेहतरीन पेनकिलर है जो जलन और दर्द को शांत करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसका उपयोग ऑर्थराइटिस के उपचार में किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। दर्द से आराम के अलावा, प्रतिदिन 400 से 600 एमजी की मात्रा में करक्यूमिन के सेवन से जलन की समस्या से छुटकारा मिल सकते है।
विज्ञापन


मछली का तेल
मछली के तेल में दो प्रकार के ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो शरीर में मौजूद ज्वलनशील रसायनों- साइटोकिन्स और ल्यूकोट्राइन्स- के निर्माण को रोकते हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग गठिया के दर्द से निजात दिलाने के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतून का तेल
जैतून के तेल 'इबूप्रोफेन' नामक पेन किलर का बहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद ओलियोकैंथल नामक तत्व इसे जलन शांत करने और दर्द निवारक गुणों से भरपूर बनाता है। आमतौर पर सिर दर्द में आराम के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

खट्टी चेरी
मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि एक बार में 20 खट्टी चेरी के सेवन से एस्पिरिन नामक पेनकिलर से भी ज्यादा आराम मिल सकता है।

लार
सुनने में अटपटा जरूर लगेगा लेकिन मुंह में बनने वाली लार भी एक तरह का की दर्द निवारक है। चिकित्सकों का मानना है कि यह मोरफाइन दवा से छह गुना अधिक सक्षम और सुरक्षित है।

बर्फ
बर्फ की सेंक से दर्द की स्थिति में थोड़े समय के लिए आराम मिलता है। यह उन नसों को ब्लॉक करता है जिनसे दर्द की अनुभूति होती है। इसका इस्तेमाल छोटी चोट, गर्दन व कमर में दर्द आदि से आराम मिल सकता है। बर्फ को क्रश करके थैली में भर लें और इससे दर्द वाले स्थान को सेंकें।


व्हिस्की
व्हिस्की दांतों के दर्द में आराम के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे मुंह में एक मिनट तक रखें और कुल्ला करें। इससे न सिर्फ दर्द से तुरंत आराम होगा बल्कि मुंह में मौजूद संक्रमण भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed