फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   obesity lower work performance_pp

दफ्तर में प्रमोशन नहीं होने देगी आपकी यह गलती

Sun, 27 Jul 2014 07:44 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
obesity lower work performance_pp

दफ्तर में अगर आप चाहकर भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं और आपकी तरक्की आपके काम से प्रभावित होती है तो इसकी एक वजह सेहत से जुड़ी यह गलती भी हो सकती है।

विज्ञापन


हाल के शोध में माना गया कि जो लोग अपने वजन पर नियंत्रण रखने में कोताही बरतते हैं, कार्यक्षेत्र में उनकी परफॉर्मेंस सामान्य लोगों की अपेक्षा 40 प्रतिशत कम होती है और वे अपने काम से प्रभावित नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


और भी है खतरें

obesity lower work performance_pp

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में न सिर्फ मोटापे को कार्यक्षमता के लिए खतरा माना है बल्कि इसके और भी कई नुकसान पता लगाए हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि मोटापे से ग्रसित लोगों को चोट लगने का डर भी दूसरों की अपेक्षा अदिक होता है और उन्हें काम के दौरान लंबे ब्रेक की जरूरत अधिक होती है।

आखिर क्या है वजह

obesity lower work performance_pp

शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को चार श्रेणियों में रखे- मोटे युवा, स्वस्थ युवा, मोटे बुजुर्ग और फिट बुजुर्ग। शोध के दौरान इन प्रतिभागियों से अलग-अलग तरह के काम करवाए गए। शोध में पाया गया कि मोटे लोगों की कार्यक्षमता अपेक्षाकृत कम है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके पीछे वजह यह हो सकती है कि मोटापे के कारण उनके शरीर में रक्त संचार धीमा होता है जिससे ऑक्सीजन का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है।

यह शोध जर्नल ऑफ ऑक्यूपेशनल एंड इन्वॉयर्मेंट हाइजीन में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed