फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   now stem cells of abdominal fats can cure diabetes

पेट की चर्बी से हो सकेगा डायबिटीज का इलाज

Sat, 20 Jul 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
now stem cells of abdominal fats can cure diabetes

पेट की चर्बी के नुकसानों के बारे में तो आपको बहुत कुछ पता होगा लेकिन इसका एक ऐसा फायदा भी हो सकता है जिसे जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। इंस्टिट्यूट ऑफ किडनी डिज़ीज एंड रिसर्च सेंटर ने दावा किया है कि पेट की चर्बी में मौजूद स्टेम सेल्स के इस्तेमाल से डायबिटीज के इलाज में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि पेट की चर्बी में कुछ ऐसी स्टेम सेल्स भी मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल से इन्सुलिन का निर्माण किया जा सकता है। इससे डायबिटीज के दौरान इन्सुलिन के कम होते स्तर पर नियंत्रण करना आसान हो सकता है।
विज्ञापन


इटली के मिलान में हुए सेल ट्रांस्प्लांटेशन सोसाइटी की 12वें इंटरनेशनल कांग्रेस सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल से जुड़े अपने इस शोध के बारे में जानकारी दी है। शोधकर्ता डॉ. एच.एल. त्रिवेदी ने बताया, 'हमने पेट में जमा चर्बी में ऐसे तीन जीन्स पाए जो पैंक्रियाज में इन्सुलिन बनाने वाले जीन्स के जैसे ही निकले। यह पेट की जर्बी में क्यों मौजूद हैं यह अभी हमारे लिए भी प्रश्न है लेकिन ज्यादा महतवपूर्ण यह है कि स्टेम सेल थेरेपी की मदद से इनसे टाइप-1 डायबिटीज का इलाज संभव हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी माना कि इस प्रक्रिया से डायबिटिक रोगियों की इन्सुलिन पर निर्भरता को प्रभावी तरीके से रोका जा सकता है लेकिन डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करने में अभी समय लग सकता है।

फिलहाल शोधकर्ता 20 डायिबिटिक रोगियों पर स्टेम सेल के इस्तेमाल से यह परीक्षण करेंगे और इस दिशा में अधिक अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed