फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   myths related to backache

कमर दर्द से जुड़े ये पांच मिथ, जो हो सकते हैं आपका भ्रम

Tue, 16 Apr 2013 04:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Apr 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
myths related to backache

क्या आप अक्सर कमर दर्द से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारे के लिए हर संभव कोशिश करते हैं? कई बार आप जो धारणाएं अपने मन में पाल लेते हैं, जरूरी नहीं कि उनका संबंध कमर दर्द से वैसा ही हो, जैसा आप सोचते हैं। आइए जानें, कमर दर्द से जुड़े आम मिथक और उनकी असलियत।

विज्ञापन


1. हमेशा सीधे बैठेंगे तो कमर दर्द नहीं होगा
आप अक्सर सुनते होंगे सीधे बैठों नहीं तो कमर दर्द होगा। सीधा बैठना अच्छी बात है लेकिन अगर आप देर तक बैठते हैं तो देर तक सीधे बैठने से भी कमर पर भार पड़ता है। इसलिए हमेशा सीधे बैठने से जरूर नहीं कि कमर को आराम ही मिले। थोड़ा ब्रेक लें, बीच-बीच में कुर्सी का सहारा लें या थोड़ी देर खड़े हो जाएं। आप सीधे बैंठे या झुककर, कमर पर बोझ लगातार बैठने से पड़ता है।
विज्ञापन


2. अधिक वजन उठाने से हो सकता है कमर में दर्द
आप कितना भारी सामान उठाते हैं इससे कम फर्क पड़ता है, फर्क इससे पड़ता है कि आप सामान को किस तरह उठाते हैं। रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियां और हड्डियों से संबंधित चोट या दिक्कत तब अधिक होती है जब आप सामान को गलत तरीके से उठाते हैं। भारी सामान उठाते वक्त हमेशा पैर के पंजों पर शरीर का भार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. बेड रेस्ट ही दर्द से छुटकारा पाने का उपाय है।
यह सच है कि कमर दर्द के दौरान शरीर को आराम देना जरूरी है लेकिन अगर अधिक बेड रेस्ट आपके कमर दर्द को कम करने के बजाय बढ़ा भी सकता है।

4. कमर के दर्द में एक्सरसाइज न करें।
एक्सरसाइज न करने की सलाह सिर्फ तेज दर्द में दी जाती है। कई बार कमर के दर्द से आराम के लिए डॉक्टर खुद हल्की एक्सरसाइज, फीजियोथेरेपी और हल्की मसाज की सलाह देते हैं। एक बार दर्द कम हो जाता है तो व्यायाम से खुद को रिकवर करने में आसानी होती है।


5. कड़े गद्दे हमेशा कमर के लिए फायदेमंद हैं।
स्पेन के एक शोध के मुताबिक जो लोग बहुत कड़े गद्दों पर सोते हैं उनकी अपेक्षा मध्यम कड़े गद्दे पर सोने वाले लोगों को कम कमर में दर्द होता है। कई बार कमर दर्द की वजह गद्दे न होकर आपके सोने का तरीका भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed