फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mosquito will protect from malaria and dengu

मलेरिया व डेंगू से बचाएगा मच्छर!

Wed, 14 Aug 2013 12:26 PM IST
झांसी/प्रदीप श्रीवास्तव
झांसी/प्रदीप श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Aug 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
mosquito will protect from malaria and dengu

मलेरिया, डेंगू व फाइलेरिया जैसी बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों की प्रजातियों के बीच एक ऐसा मच्छर भी है जो इन बीमारियों की रोकथाम में कारगर हो सकता है। आमतौर पर जंगलों में ही पाए जाने वाले टेक्सोरिनकाइटिस नामक इस मच्छर की प्रजाति झांसी शहर में मलेरिया विभाग के कीट वैज्ञानिक ने ढूंढ निकाली है।

विज्ञापन


इस प्रजाति के मच्छरों का लार्वा डेंगू, मलेरिया व फाइलेरिया के मच्छरों के लार्वा को खा जाता है। आम बोली में हाथी मच्छर कही जाने वाली यह प्रजाति जंगलों की आबोहबा के बाहर जीवित नहीं रह पाती है।
विज्ञापन


विभाग ने इस लार्वा को विकसित करने व विशेष शोध के लिए मलेरिया मुख्यालय, लखनऊ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेबल डिसीज दिल्ली को भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ प्रजाति का है यह मच्छर
मंडलीय मलेरिया वेक्टर जनित रोग विभाग के कीट वैज्ञानिक डॉ. रविदास ने बताया कि विभाग के कीट संग्राहकों ने कुछ दिन पहले नगर के चंद्रशेखर मुहल्ले में स्थित इंदिरा पार्क में एक गड्ढे से कुछ लार्वा एकत्रित किए थे। सामान्य प्रक्रिया के तहत एडिज, क्यूलेक्स व एनाफिलीज लार्वा के साथ इन नए लार्वा को भी रखा गया। एक- दो दिनों के भीतर तीन नए लार्वा ने साथ रखे गए अन्य लार्वा को खा लिया।

इस नए लार्वा पर शोध करने के बाद पता चला कि यह अति दुर्लभ टेक्सोरिनकाइटिस प्रजाति का मच्छर है। यह मच्छर मनुष्य का खून चूसने के बजाए, फूल व पेड़ पौधों से रस लेकर जिंदा रहता है। इसी वजह से इसका जीवन चक्र जंगलों में सीमित रहता है। शहरी वातावरण इन्हें रास नहीं आता है।

डॉ. दास के मुताबिक एडिज, क्यूलेक्स व एनाफिलीज मच्छरों को अंडे देने के लिए मनुष्य के खून में मिलने वाले ग्लोबिन प्रोटीन की जरूरत होती है, जबकि टेक्सोरिनकाइटिस वयस्क मच्छर को कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है। इस प्रजाति के मच्छर के लार्वा को प्रोटीन की जरूरत होती है। इस वजह से यह दूसरे मच्छरों के लार्वा को खा जाता है।


अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शहरी आबोहवा में पैदा हुए इन लार्वा को विकसित कर मच्छरों को समाप्त करने के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे विकसित करने एवं शोध कार्य के लिए मलेरिया मुख्यालय, लखनऊ एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कम्यूनिकेबल डिसीज, दिल्ली भेजा जा रहा है।

मच्छर का जीवन चक्र
- मच्छर जीवन चक्र 21 दिन का होता है।
- 24 घंटे में अंडा विकसित होकर लार्वा बनता है।
- 4 से 5 दिन बाद लार्वा प्यूपा में बदल जाता है।
- दो दिनों में प्यूपा वयस्क मच्छर बन जाता है।
- मच्छर की सामान्य उम्र 7 से 10 दिनों की होती है।
- एक बार मनुष्य को काटने के बाद मादा मच्छर 48 से 72 घंटे के अंदर अंडे देती है।
- 27 सेंटीग्रेड के तापमान पर वह एक जीवन चक्र में चार से छह बार अंडे देती है।
- एक बार में एनाफिलीज मच्छर 150, क्यूलेक्स 400 एवं एडीज 150 अंडे देती है।
- टेक्सोरिनकाइटिस मच्छर की सामान्य उम्र 30 दिन की होती है।
- अपने पूरे जीवन चक्र में मात्र यह 120 अंडे देती है।
- खतरनाक मच्छरों की तरह यह भी डोमेस्टिक कंटेनर ब्रीडर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed