फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   mood fluctuations benefits fertility

महीने के इन दिनों में अधिक रोमांटिक होती हैं महिलाएं

Fri, 13 Mar 2015 11:52 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
mood fluctuations benefits fertility

गर्भधारण की चाहत में जो महिलाएं फर्टिलिटी बढ़ाने से जुड़ी जानकारी की तलाश में हैं उनके लिए काम की जानकारी है।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो महिलाओं के मूड का संबंध फर्टिलिटी से है। ब्रिटेन के शोध की मानें तो मूड की विविधता महिलाओं के मासिक चक्र के अनुसार बदलती है और अलग-अलग चरणों के हिसाब से अलग-अलग मूड महिलाओं को अधिक प्रभावित करते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं में बार-बार मूड बदलना हार्मोनल बदलाव का संकेत है जबकि पुरुषों के लिए इसके फायदे कम और नुकसान अधिक हैं।

फर्टाइल दिनों में अधिक होता है रोमांटिक मूड

mood fluctuations benefits fertility

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है ओव्यूलेशन के दिनों में महिलाएं अधिक रोमांटिक होते हैं और अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं।

शोध में पाया गया कि फर्टाइल दिनों में महिलाओं के शरीर में सेक्स हार्मोन अधिक बनते हैं जिस कारण उनका मूड खुश रहता है और वे अधिक रोमांटिक होती हैं।

ओव्यूलेशन साइकिल के दौरान महिलाएं प्राकृतिक तौर पर पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं और अधिक खुश रहती हैं। गौरतलब है कि मासिक चक्र में ओव्यूलेशन के समय गर्भधारण की सबसे अधिक संभावना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों अधिक सतर्क होती हैं महिलाएं

mood fluctuations benefits fertility
शोधकर्ताओं ने माना कि प्रजनन करने के बाद कुछ समय तक महिलाएं अधिक सतर्क होती हैं और छानबीन अधिक करती हैं।

इसकी वजह है उनके शरीर में बढ़ने वाला एस्ट्रोजन नामक सेक्स हार्मोन जो उनके दिमाग की वायरिंग ठीक करता है जिससे वे अपने नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए अधिक सतर्क हो जाती हैं।

चूंकि उनका दिमाग अधिक सक्रिय होता है इसलिए इन दिनों वे सजग होने के साथ-साथ अधिक छानबीन भी करती हैं। खोजी हुई चीजों को ढूंढ़ना इन दिनों उनके लिए सबसे अधिक आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed