फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   men who smoke in front of kids have fat kids

ऐसे पुरुषों के बच्चों में अधिक है मोटापे का रिस्क

Thu, 03 Apr 2014 04:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Apr 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
men who smoke in front of kids have fat kids

पुरुषों की जरा सी लापरवाही उनके बच्चों को मोटापे का शिकार बनाने के लिए काफी है।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो जो पुरुष अपने बच्चों के आगे धूम्रपान करते हैं, उनके बच्चों को मोटापे का खतरा अधिक होता है।

शोध में पाया गया है कि जो पुरुष 11 वर्ष से कम आयु के अपने बच्चों के सामने अधिक धूम्रपान करते हैं, उनके बच्चों में सामान्य बच्चों की अपेक्षा 10 किलो ग्राम अधिक वजन बढ़ने का आशंका होती है।

हालांकि यह प्रभाव उन बच्चों पर नहीं देखा गया जिनके पिता उनके 11 साल से अधिक उम्र के होने के बाद उनके सामने धूम्रपान करते हैं।

इस आधार पर यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टोल के शोधकर्ताओं ने तंबाकू और धुएं का संबंध बच्चों की मेटाबॉलिक गतिविधियों से माना है।

शोधकर्ता प्रोफेसर मार्कस पेंब्रे के अनुसार, ''धूम्रपान का प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी होता है और इसका सीधा संबंध मोटापे से है।''

यह शोध यूरोपियन जर्नल ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed